20% दूध पर, 10% जूतों पर 50% भोजन पर तथा 5% विजली पर व्यय करने के पश्चात् राम अपनी बचत से दो दर्जन जोड़े मोजों को खरीद सकता है. कुल मोजों को 120 रु◦ में बेचने पर उसे 100% का लाभ होता है. उसकी कुल आय कितनी थी ?
संबंधित प्रश्न (Related)
किसी पुस्तकालय में 20% पुस्तकें अंग्रेजी भाषा में तथा शेष के 50% पुस्तकें हिन्दी भाषा में हैं. यदि शेष 900 पुस्तकें अन्य क्षेत्रीय भाषा में है, तो पुस्तकालय में कुल कितनी पुस्तकें हैं ?
सुधा अपनी आय का 15% बचाती है यदि उसका व्यय 20% बढ़ता है और बचत में 60% की वृद्धि होती है, तो उसकी आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
एक चुनाव में दो उम्मीदवार थे. इस चुनाव में 68 मत अवैध घोषित कर दिए गए. जीतने वाले उम्मीदवार ने 52% मत प्राप्त किया तथा वह 98 मतों से जीता. कुल कितने मत प्रयोग किए गए ?
यदि चीनी के मूल्य में 22% की वृद्धि हो जाती है और कोई व्यक्ति अपने खर्च में केवल 12% की ही वृद्धि करना चाहता है, तो उसे खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी होगी ? (दशमलव के एक स्थान तक)
यदि दो संख्याएँ तीसरी संख्या से क्रमशः 30% तथा 40% कम हो तो पहली संख्या का दूसरी संख्या कितना प्रतिशत है ?