हरियाणा राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली दो प्रमुख नदियाँ हैं-
हरियाणा राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली दो प्रमुख नदियाँ साहिबी और इन्दौरी है। साहिबी नदी राजस्थान राज्य के जिला जयपुर में अवस्थित ‘सीवर की पहाड़ियों’ से निकलकर अलवर से आगे बढ़ते हुए हरियाणा के रेवाड़ी से सीमा बनाते हुए पुनः अलवर में प्रवेश कर जाती है। इसी प्रकार यह कभी हरियाणा तो कभी राजस्थान में प्रवेश करती रहती है। यह हरियाणा में रेवाड़ी के अलावा गुरुग्राम और झज्जर में भी प्रवाहित होती है। इन्दौरी नदी साहिबी नदी की सहायक नदी है। यह मेवात जिले में नूँह के निकट इन्दौर नामक गाँव के समीप पहाड़ियों से निकलती है। यह नदी गुरुग्राम में स्थित पटौदी रेलवे स्टेशन के समीप साहिबी नदी में मिल जाती है।
संबंधित प्रश्न (Related)
हरियाणा राज्य में गुड़गाँव जिले की कुल सड़क लम्बाई कितनी है?
‘देवीरुपक योजना’ राज्य में कब आरम्भ की गई?
फरीदाबाद में बड़खल झील का निर्माण किस वर्ष हुआ था?
हरियाणा की किस सिंचाई योजना द्वारा स्वरुप कलौदा, खुले काल, भीखेवाला, खरडवाला नेहरा, फुलिया कला आदि गाँवों को सिंचाई सुविधा प्राप्त हुई थी?
हरियाणा का प्रथम सूफी संत कौन था?