बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध ने गृहत्याग के बाद किस आश्रम गए थे?
बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध गृह त्याग के पश्चात् सर्वप्रतम वैशाली के समीप संन्यासी अलार-कलाम के आश्रम में गए। अलार-कलाम सांख्य दर्शन के आचार्य थे। बुद्ध अलार-कलाम से पूर्ण संतुष्ट नहीं हुए और यहाँ से राजगीर के रुद्रकरामपुत्र नामक धर्माचार्य के पास पहुँचे यहाँ पर भी इन्हें संतुष्टि नहीं मिली अन्त में बोध गया (उरुवेला) पहुँचे जहाँ उन्हें तपस्या के पश्चात् ज्ञान की प्राप्ति हुई और “बुद्ध” कहलाये। यहाँ से सारनाथ पहुँचकर प्रथम उपदेश दिया जिसे ‘धर्म चकप्रवर्तन’ की संज्ञा दी जाती है। बुद्ध ने अपना उपदेश जनसाधारण की पाली भाषा में दिया।
संबंधित प्रश्न (Related)
बिहार में जनसंख्या की दृष्टि से निम्न जिला में सबसे बड़ा जिला कौन है?
बिहार विद्यापीठ का उद्घाटन किस दिनांक को हुआ था ?
भारत देश का वह प्रथम राज्य जिसने अपनी मंत्रिपरिषद् की बैठक गाँव में की?
बिहार के भागों में स्थित कौन-सा महाजनपद में गणतंत्र था ?
बिहार में इंटरनेशनल सेमिनार ऑन पॉवर्टी का आयोजन कब हुआ था?