भागलपुर में एक आजाद दस्ते का गठन किसने किया था?
जयप्रकाश नारायण ने नेपाल के तराई के जंगलों में गए एवं अपना शिविर स्थापित किया। यहीं देश भर में कार्य करने हेतु आजाद दस्ते का संगठन किया गया। यहाँ सदस्यों को छापामार युद्ध एवं विदेशी शासन को अस्तव्यस्त एवं पंगु करने का प्रशिक्षण दिया जाता था, परंतु बिहार प्रांतीय आजाद दस्ते का भी निर्माण हुआ था जिसका नेतृत्व श्री सूरज नारायण सिंह के जिम्मे था। बिहार में क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में श्री सियाराम सिंह के नेतृत्व में 'सियाराम दल' ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इस दल के कार्यक्रम में चार बातें मुख्य ची-धन संचय, शस्त्र संचय, शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण, सरकार का प्रतिरोध करने के लिए जनसंगठन। सियाराम दल का प्रभाव भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, बलिया, सुल्तानगंज, पूर्णिया आदि जिलों में था।
संबंधित प्रश्न (Related)
बिहार राज्य में इंदिरा आवास योजना किस योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है?
पावापुरी में स्थित कमलरुपी तालाब के बीच निर्मित ‘जल मंदिर’ का सम्बन्ध किससे है?
बिहार राज्य की ‘संपूर्ण क्रांति’ की शुरुआत कब हुई थी?
बिहार राज्य में विद्युत आपूर्ति अंतराल कितना प्रतिशत हैं?
बिहार एक अलग प्रान्त कब बना?