Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

बिहार के मनेर में स्थित शाह दौलत का मकबरा किसने बनवाया था ?

A इब्राहिम खाँ काकर ने
B हुसैन खाँ तबतबाई ने
C गयासुद्दीन खाँ ने
D शुज्जात खाँ ने
Correct Answer: A
Solution & Explanation

पटना से 25 किलोमीटर पश्चिम में स्थित मनेर का छोटा नगर मध्यकाल में सूफी गतिविधि का प्रमुख केंद्र था। यहाँ पर मखदूम याह्या मनेरी की मजार 'बड़ी दरगाह' अन्य सूफी संतों की मजारों के साथ स्थित है, जबकि छोटी दरगाह में शाह दौलत की मजार है जो मखदूम साहब के वंशज थे। इसे जहांगीर के शासनकाल में बिहार के प्रांतपति इब्राहिम खाँ काकर ने बनवाया था जो बिहार में मुगल स्थापत्य कला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।

Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

राजगृह में आयोजित प्रथम बौद्ध संगीति में कौन से कार्य हुए?

शंकरपुर नामक जगह पर टेलकाम/स्टेटाइट/सोपस्टोन खनिज पाया जाता है, वह बिहार के किस जिले में स्थित है?

बिहार प्रांतीय सम्मेलन के 12वें अधिवेशन 28 एवं 29 अगस्त 1920 को असहयोग का समर्थन तथा प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। यह अधवेशन कहाँ हुआ था?

बिहार टाइम्स का नाम बदलकर बिहारी कब रखा गया था ?

मुंगेर का बड़हिया टाल (ताल) विद्रोह का उद्देश्य क्या था?