Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

प्राचीन विश्वविद्यालयों में से बिहार में कौन स्थित थे ?

A विक्रमशिला
B नालन्दा
C तक्षशिला
D 1 और 2 दोनों
Correct Answer: D
Solution & Explanation

प्राचीन विश्वविद्यालय नालन्दा और विक्रमशिला दोनों बिहार में स्थित है। नालन्दा विश्वविद्यालय पटना के नजदीक आधुनिक बड़ागाँव नामक ग्राम में स्थित था। इस विश्वविद्यालय का निर्माण गुप्त शासक कुमारगुप्त ने करवाया था। हर्षवर्धन के शासन काल तक यह विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय बन गया। चीनी यात्रियों ह्ववेनसांग तथा इत्सिंग ने इस विद्यालय में कुछ दिनों तक अध्ययन किया था। दोनों ने इस विश्वविद्यालय का विस्तारपूर्वक वर्णन भी किया है। विक्रमशिला बिहार प्रान्त के भागलपुर जिले में स्थित था। इस महाविद्यालय की स्थापना पाल नरेश धर्मपाल ने की थी। विक्रमशिला के प्रसिद्ध आचार्य दीपशंकर तिब्बती नरेश चनचुब के निमंत्रण पर बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए तिब्बत गये थे। मुस्लिम आक्रान्ता बख्तियार खिलजी ने नालंदा तथा विक्रमशिला के विद्यालयों को नष्ट कर दिया।

Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

बिहार में गर्म जलस्रोत के जल से स्नान करने पर अनेक त्वचा रोग ठीक हो जाता है क्योंकि इसमें मिले होते हैः

बिहार में किस तिथि को “शिक्षा दिवस” के रुप में मनाया जाता है?

महावीर की मृत्यु कहाँ हुई थी?

बिहार में 'राजनैतिक पीड़ित दिवस' कब मनाया गया था ?

हरिहरनाथ मन्दिर कहाँ स्थित है?

Promoted Content