किसी धन का 12% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से 2 वर्ष का ब्याज 840 रु० है. उसी धन का 15% प्रति वर्ष की दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज कितना रुपया अधिक होगा ?
संबंधित प्रश्न (Related)
कितने प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 8 वर्ष में कोई धन अपने 48% अधिक हो जाएगा ?
2,400 रु. पर पहले 2 वर्षों के लिए ब्याज की दर 4% वार्षिक, अगले तीन वर्षों के लिए 5% वार्षिक तथा अगले वर्षों के लिए 2% वार्षिक है. इस धन पर 10 वर्ष बाद कुल ब्याज कितना होगा ?
किसी धन का मिश्रधन उस धन का 7⁄3 भाग है, तो उसी दर से उतने ही समय में कितना धन लगाया जाए कि कुल मिश्रधन 1106 रु◦ हो जाए?
एक व्यक्ति ने कुछ धन 6% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष के लिए तथा शेष धन 10% वार्षिक दर से 3 वर्ष के लिए बैंक में जमा किया. पहले धन का एक तिहाई तथा दूसरे धन का एक चौथाई भाग बराबर है. यदि उसे कुल ब्याज 1300 रु◦ प्राप्त हुआ हो, तो 6% पर उसने कितना धन जमा किया ?
एक व्यक्ति ने दो बराबर धनों में से प्रत्येक को क्रमश: 5% तथा 3% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से उधार दिया. पहले धन पर एक निश्चित समय के बाद तथा दूसरे धन पर 3 वर्ष अधिक समय के बाद बराबर-बराबर धन 980 रु◦ पाया. प्रत्येक धन क्या था ?