प्रतिवर्ष 4% के साधारण ब्याज की दर से, \(1\frac{1}{2}\) वर्षों में, एक निश्चित राशि 9243.20 रु० के बराबर होता| \(7\frac{1}{2}\) वर्ष के लिए समान राशि पर 8% प्रति वार्षिक दर से साधारण ब्याज क्या होगा?
माना मूलधन = 100%
4% की दर से \(1\frac{1}{2}\) वर्ष का कुल ब्याज = 6%
प्रश्नानुसार
∵ 106% = 9243.20 रुपये
∴ 100% = \(\frac{9243.20}{106}×100\)
= 8720 रूपए
पुन: 8% की दर से \(7\frac{1}{2}\) वर्ष का कुल ब्याज = 60%
∴ कुल ब्याज (रूपए में)
= 8720 × 60% = 5232 रुपये
संबंधित प्रश्न (Related)
2,550 रु◦ में से कुछ धन 5% तथा शेष धन 8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से उधार दिया गया. यदि 3 वर्ष में सम्पूर्ण धन पर ब्याज 396 रु◦ प्राप्त हो, तो दोनों दर पर दिए गए धनों में अनुपात क्या होगा ?
50,000 रु◦ को तीन भागों में इस प्रकार विभक्त किया गया है कि इन भागों में से प्रत्येक को 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर क्रमश: 2 वर्ष, 3 वर्ष तथा 4 वर्ष के लिए उधार दिया जाए तो समान ब्याज मिले. इन भागों का अनुपात है-
3,300 रु◦ को दो भागों में उधार दिया गया. पहले भाग को 4% वार्षिक दर पर 3 वर्ष के लिए तथा दूसरे भाग को 5% वार्षिक दर पर 2 वर्ष के लिए उधार दिया गया. दोनों भाग का साधारण ब्याज समान है. पहला भाग क्या है ?
एक व्यक्ति ने 12,000 रु◦ साधारण ब्याज पर उधार दिया. उसमें से कुछ धन 8% वार्षिक तथा शेष धन 10% वार्षिक दर पर उधार दिया. 5 वर्ष बाद यदि उसे कुल 5200 रु◦ ब्याज प्राप्त हुआ हो तो 10% की दर पर उसने कितना धन उधार दिया ?
एक व्यक्ति ने 10% वार्षिक ब्याज की दर से 1,000 रु. का ऋण लिया. एक वर्ष के अंत में उसने 500 रु. वापिस कर दिया. 2 वर्ष के अंत में उसे कितना रूपए और देना होगा ?