A ने 3,600 रु. लगाकर एक व्यापार आरम्भ किया. B तथा C असमान पूंजी लगाकर क्रमश: 4 महीने तथा 8 महीने बाद व्यापार में सम्मिलित हो गए. यदि वर्ष के अंत में वे लाभ को 2:3:5 के अनुपात में बांटे हो, तो B की पूंजी क्या है ?
संबंधित प्रश्न (Related)
A, 20,000 रु. के साथ एक व्यापार शुरू करता है. पांच महीने बाद 30,000 रु. के साथ B उसमे शामिल हो जाता है. यदि वर्ष के अंत में A को B की अपेक्षा 6,000 रु. अधिक लाभांश प्राप्त होता है, तो व्यापार में प्राप्त कुल लाभांश की धनराशि क्या है ?
अचल 45,000 रु◦ पूँजी लगाकर एक व्यापार प्रारम्भ करता है. 4 महीने बाद कन्हैया भी 30,000 रु◦ की पूँजी के साथ उसमें शामिल हो जाता. यदि एक वर्ष के बाद उन्हें 13,000 रु◦ का लाभ हुआ हो तो अचल तथा कन्हैया के लाभांश में कितने रु◦ का अन्तर है ?
आलोक तथा चुनचुन ने क्रमश: 15,000 रु० तथा 22,500 रु० की पूँजी के साथ एक व्यवसाय प्रारंभ किया. वे लाभांश को किस अनुपात में बाटेंगे ?
कमल ने 3,200 रु. लगाकर एक व्यापार किया. कुछ समय बाद अरुण भी उसमे 4,800 रु. लगाकर सम्मिलित हो गए. यदि वर्ष के अंत में दोनों को समान लाभ मिला हो तो अरुण कितने महीने के बाद व्यापार में शामिल हुआ था ?
A तथा B ने क्रमश: 12,000 रु. तथा 16,000 रु. लगाकर एक व्यापार आरम्भ किया तथा 8 माह बाद C भी 15,000 रु. लगाकर उसमे सम्मिलित हो गया. 2 वर्ष बाद 45,600 रु. के लाभ में से C का भाग कितना होगा ?