किसी सप्ताह में सोमवार से बुधवार तक औसतन तापमान 37°C तथा मंगलवार से वृहस्पतिवार तक का औसतन तापमान 40°C था. यदि सोमवार और वृहस्पतिवार के तापमान में 4:5 का अनुपात हो, तो वृहस्पतिवार का तापमान कितना था ?
संबंधित प्रश्न (Related)
तीन छात्रों की औसत आयु 15 वर्ष है.यदि उनकी आयु में 3 : 5 : 7 का अनुपात हो तो बड़े छात्र की आयु क्या है ?
40 छात्रों की औसत आयु में ¼ वर्ष की कमी हो जाती है जब इनमे से दो छात्रों जिनकी आयु क्रमशः 14 वर्ष तथा 18 वर्ष है, के स्थान पर दो छात्राओं को सम्मिलित किया जाता है. छात्राओं की औसत आयु है :
एक व्यक्ति A से B तक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से जाकर B से A तक 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लौट आया. यदि वह पुन: A से B तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गया तो पूरे यात्रा के दौरान उसकी औसत गति कितने किलोमीटर प्रति घंटे थी ?
एक कक्षा के सभी छात्रों की औसत आयु 15 वर्ष है. एक अध्यापक की आयु को भी सम्मिलित कर लेने पर औसत में 1 की वृद्धि हो जाती है. अध्यापक की आयु है -
50 संख्याओं का औसत 38 है. उनमें से दो संख्याएँ 45 तथा 55 को बाहर कर दिए जाने पर बची 48 संख्याओं का औसत कितना रह जाएगा ?