Question :

लाला लाजपत राय ने हरियाणा के किस स्थान को अपना राजनीतिक और सामाजिक कार्य क्षेत्र बनाया था?


A) हिसार
B) सोनीपत
C) गुड़गाँव
D) नूँह

Answer : A

Description :


लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। इन्होंने कुछ समय तक हरियाणा के रोहतक और हिसार शहरों में वकालत की। यहीं से इन्होंने अपने सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों की शुरुआत की। शिक्षा के क्षेत्र में लाला हंसराज के साथ मिलकर दयानन्द एंग्लो वैदिक विद्यालयों का प्रसार किया, जिन्हें आज DAV स्कूलों एवं कॉलेजों के नाम से जानते हैं। अकाल के समय अनेक स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों की सेवा की। 30 अक्टूबर, 1928 को साइमन आयोग का विरोध करते समय पुलिस की लाठी से चोट लगने से घायल हो गए जिसमें 17 नवम्बर, 1928 को इनकी मृत्यु हो गई।


Related Questions - 1


राज्य में कितने जवाहर नवोदय विद्यालय हैं?


A) 15
B) 16
C) 18
D) 19

View Answer

Related Questions - 2


हरियाणा में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाबी भाषा को किस स्थान पर रखा गया है?


A) प्रथम
B) द्वितीय
C) तृतीय
D) चतुर्थ

View Answer

Related Questions - 3


निम्न में से कौन सत्य नहीं है?


A) एक रेलमार्ग अम्बाला से चण्डीगढ़ होता हुआ बड़ी लाइन के अंतिम स्टेशन तक जाता है
B) कालका से एक छोटी रेल लाइन शिमला (हिमाचल प्रदेश) तक जाती है
C) एक रेलमार्ग अम्बाला से यमुनानगर होता हुआ सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तक जाता है
D) एक रेलमार्ग मध्य प्रदेश होता हुआ सीधा चेन्नई तक जाता है

View Answer

Related Questions - 4


हरियाणा के निम्नलिखित में से किस जिले में कैप्टिव विद्युत संयंत्र की स्थापना की गई है?


A) पानीपत जिले में
B) हिसार जिले में
C) रोहतक जिले में
D) करनाल जिले में

View Answer

Related Questions - 5


हरियाणा की जलवायु की विशेषता है।


A) ग्रीष्मकाल में ऊँचा तापमान
B) वाष्पीकरण की अधिकता
C) 1 और 2 दोनों
D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

View Answer