बिहार के पटना में क्या स्थित नहीं है?
वर्तमान पटना का इतिहास प्राचीन पाटलिपुत्र से जुड़ा है। यह नगर पाँचवीं शताब्दी ई.पू. में मगध के शासक अजातशत्रु द्वारा बसाया गया। इसका विकास एक सैनिक शिविर के रुप में हुआ ताकि उत्तर की ओर से वज्जियों द्वारा आक्रामक कार्रवाई को रोका जा सके। यह स्थान गंगा और सोन नदियों के संगम पर स्थित था और दक्षिण में पुनपुन नदी भी इसकी सुरक्षा में सहायक थी। मगध के विस्तार के फलस्वरुप राजगीर का नगर जब राजधानी के लिए उपयुक्त नहीं रहा तो अजातशत्रु के उत्तराधिकारी उदयिन ने पाटलिपुत्र को ही राजधानी बनाया। पटना में संजय गाँधी जैविक उद्यान, तारामंडल, ईसाई गिरिजाघर एवं पश्चिमी दरवाजा, कुम्हरार, अगमकुँआ, तख्त श्री हरिमंदिर, खुदाबख्श लाईब्रेरी, गोलघर, संग्राहालय, शहीद स्मारक, सदाकत आश्रम आदि प्रसिद्ध है जबकि रोपवे स्थित नहीं है।
संबंधित प्रश्न (Related)
किस शुंग शासक ने पाटलिपुत्र में स्थित कुक्कुटराम विहार को तीन बार नष्ट करवाने का प्रयत्न किया था ?
अधिसंरचना सूचकांक के अनुसार बिहार किस श्रेणी में आता है?
वहाबी आंदोलन के किस नेता को पटना के सादिकपुर के सदस्यों ने अपना आध्यात्मिक नेता माना था ?
वर्ष 2011 की जनगणना ऑकड़ों के अनुसार बिहार राज्य जनसंख्या की दृष्टि से भारतीय राज्यों में स्थान है-
अशोक ने अपने धम्म यात्रा के अन्तर्गत बोध गया की यात्रा राज्याभिषेक के किस वर्ष में की थी ?