किन जिलों का समूह बुंदेलखंड क्षेत्र में आता है?
मध्यप्रदेश के प्राकृतिक भागों में से एक बुंदेलखण्ड का पठार है। यह ग्रेनाइट एवं नीस चट्टानों से निर्मित है। इसके अंतर्गत टीकमगढ़, दतिया, छतरपुर के अलावा, शिवपुरी की पिछोर एवं करेरा तहसीलें, ग्वालियर की डबरा तहसील और भिण्ड जिले की लहार तहसीलें सम्मिलित हैं। इस प्रदेश का कुल क्षेत्र 23,733 वर्ग किमी. है जो मध्य प्रदेश का 5.4 प्रतिशत भू-भाग है।
संबंधित प्रश्न (Related)
मध्यप्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर में सबसे पहले शामिल किया गया?
मध्यप्रदेश को प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से 10 पुलिस रेंजों में बाँटा गया है। रेंज का प्रमुख अधिकारी कौन होता है?
मध्यप्रदेश में दो किमी. के अन्दर दो प्रमुख नदियों का उद्गम है, वह कौन-सा स्थान है?
मध्यप्रदेश में पक्षियों के संरक्षण के लिए निम्नलिखित कौन-सी योजना चलायी जा रही है?
मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय सम्मानों एवं उनकी स्थापना वर्ष में गलत को चुनिए-