इल्तुतमिश ने 1225 के लगभग किसे पराजित कर बिहार पर अधिकार किया था ?
दिल्ली में जब इल्तुतमिश सुल्तान बना तो प्रारम्भ में वह बिहार की ओर ध्यान देने में असफल रहा, परंतु 1225 ई. में उसका इसी समय राजमहल की पहाड़ियों में तेलियागढ़ी के पास हस्मुद्दीन इवाज खिलजी की सेना से सामना हुआ, जिसका अन्त इवाज द्वारा इल्तुतमिश की अधीनता की स्वीकारोक्ति में हुआ। इसी समय बिहार पर इवाज को अपना अधिकार छोड़ना पड़ा एवं इल्तुतमिश ने मलिक अलाउद्दीन जानी को बिहार में दिल्ली के प्रथम प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया। परन्तु शीघ्र ही इवाज ने मलिक जानी को बिहार से मार भगाया, लेकिन इल्तुतमिश के पुत्र नसीरुद्दीन महमूद ने, जो अवध का गवर्नर था, प्रत्युत्तर हमला कर इवाज को गिरफ्तार कर लिया एवं मार डाला। उसने अवध, बिहार एवं लखनौती को मिलाकर एक कर दिया एवं 1227-29 की अवधि में यहाँ शासन किया।
संबंधित प्रश्न (Related)
हनुमान नगर जलाशय किस नदी पर है?
गौतम बुद्ध को किस नदी के किनारे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
बिहार में सदावाही नहरों से सिंचाई अधिक कहाँ प्रचलित है?
बिहार में द्वैध शासन की शुरुआत किस अधिनियम द्वारा हुई?
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या में पुरुषों की संख्या कितना है?