पटना स्थित विश्व-विख्यात खुदा बख्श लाईब्रेरी की स्थापना कब हुई थी?
पटना स्थित विश्व-विख्यात खुदाबख्श लाईब्रेरी की स्थापना 1891 में हुई थी। संसद ने विशेष अधिनियम द्वारा वर्ष 1969 ई. में इसे राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित किया गया। मध्य पटना में स्थित खुदाबख्श लाईब्रेरी राष्ट्रीय महत्व का केन्द्र है जहाँ इस्लामी शिक्षा, मध्य एशियाई एवं मध्यकालीन भारतीय इतिहास से संबंधित असंख्य दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ और चित्रकला के उत्कृष्ट नमूने सुरक्षित हैं। यहाँ अरबी और फारसी की बहुमूल्य पुस्तकों, पाण्डुलिपियों तथा राजपूत और मुगलकालीन चित्रकला के अनूठे नमूनों का संग्रह है। यह पुस्तकालय विदेशों से आने वाले विद्वानों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का विशेष केन्द्र है।
संबंधित प्रश्न (Related)
किस स्थान की सर्वप्रथम पहचान प्रसिद्ध पुरातत्वशास्त्री अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी?
बिहार राज्य में पूर्वी भाग की अपेक्षा पश्चिमी भाग की ढाल-
‘सामा-चकेवा’ बिहार राज्य का प्रचलित है-
पटना स्थित विश्व-विख्यात खुदा बख्श लाईब्रेरी की स्थापना कब हुई थी?
केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित प्राथमिक शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए शुरु की गई “मध्याह्न भोजन योजना” का उद्देश्य है-