महात्मा गाँधी के नमक सत्याग्रह की तर्ज पर ‘कोयला सत्याग्रह’ करने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?
मध्यप्रदेश के साथ केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे कथित भेदभावपूर्ण व्यवहारा को उजागर करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी ‘न्यास यात्रा’ 22 फरवरी, 2009 को सारणी में पाथाखेड़ा तक संपन्न की। नमक सत्याग्रह की तर्ज पर ‘कोयला सत्याग्रह’ के नाम पर की गई इस यात्रा के अंतर्गत 21 फरवरी, 2009 को भोपाल से उनकी गाड़ियों का काफिला सारणी (सतपुड़ा ताप बिजली घर के निकट) पहुँचा। 22 फरवरी, 2009 को सारणी से पाथाखेड़ा स्थित कोयला खदान तक की सात किमी. की यात्रा उन्होंने अपने काफिले के साथ पैदल संपन्न की।
संबंधित प्रश्न (Related)
मध्यप्रदेश की 2001 की जनगणना में लिंगानुपात क्या था?
मध्य प्रदेश का गठन किस दिन हुआ था?
मध्यप्रदेश में पुलिस थानों की संख्या है
मध्यप्रदेश की पहली क्रिकेट प्रतियोगिता कब खेली गई?
श्री प्रकाशचंद्र सेठी पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री कब बने?