हरियाणा राज्य की स्थापना 1 नवम्बर, 1966 को निम्न में से किसकी सिफारिश पर की गई?
हरियाणा राज्य की स्थापना 1 नवम्बर, 1966 को सरदार हुकुम सिंह समिति की सिफारिस पर की गई। सन् 1965 में भारत सरकार ने लोक सभा अध्यक्ष सरदार हुकुम सिंह की अध्यक्षता में पंजाब विभाजन पर विचार करने के लिए एक संसदीय समिति का गठन किया। समिति की सिफारिश पर मार्च 1966 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री जेसी शाह की अध्यक्षता में पंजाब सीमा आयोग का गठन किया गया। आयोग द्वारा पंजाब सीमांकन के पश्चात् 18 सितम्बर, 1966 को संसद ने पंजाब पुनर्गठन एक्ट पारित किया। इस प्रकार लम्बे संघर्षों के पश्चात् देश के 17वें राज्य हरियाणा का गठन 1 नवम्बर, 1966 को किया गया।
संबंधित प्रश्न (Related)
हरियाणा के किस शहर में दूरदर्शन केन्द्र स्थापित किया गया है?
गोकुला जाट और मुगल सेना के बीच युद्ध कब हुआ?
रेवाड़ी के पुराने टाऊन हॉल के समीप स्थित ‘राव तेज सिंह तालाब’ का निर्माण कब करवाया गया था?
1825 में हरियाणा के किस क्षेत्र के लोगों ने लगान देना बंद किया था?
हरियाणा राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली दो प्रमुख नदियाँ हैं-