यदि 6-अंक वाली संख्या 5x423y, 88 से विभाज्य है, तो (5x – 8y) का मान ज्ञात करें।
A) 14
B) 24
C) 28
D) 16
Answer : B
Description :
6 अंक वाली संख्या = 5x423y, जो 88 से विभाज्य है|
88 → 8 × 11
दी गयी संख्या 88 से विभाज्य है इसलिए वह संख्या 8 और 11 से भी विभाज्य होगी|
8 से विभाज्यता का नियम- वे संख्याएं जिनके अंतिम तीन अंकों से बनी संख्या 8 से विभाजित हों जाए तो दी गई संख्या भी 8 से विभाजित होगी|
11 से विभाज्यता का नियम- वे संख्याएं 11 से विभाज्य हैं| जिनका एकांतर क्रम में योग का अंतर या तो शून्य हों या 11 की गुणज हों|
5x423y में इकाई y, दहाई 3, सैकड़ा 2
23y, y = 2 पर 8 से विभाज्य है|
∴ y = 2
5x423y, 11 से विभाज्य है, तो
5+4+3 = x+2+y
12 = x+2+2 (∵ y=2)
12 = x+4
x = 12-4
x = 8
∵ 5x - 8y = 5 × 8 - 8 × 2
= 40 - 16
= 24
Related Questions - 1
यदि नौ-अंक वाली संख्या 7p5964q28, 88 से पूर्णतः विभाज्य है, तो q के अधिकतम मान के लिए (p2 - q) का मान ज्ञात करें, जहां p और q प्राकृतिक संख्याएं हैं।
A) 72
B) 81
C) 0
D) 9
Related Questions - 2
300 में ऐसी कौन-सी सबसे छोटी संख्या जोड़ी जाए, ताकि परिणामी संख्या 13 से पूर्णतः विभाजित हो जाए?
A) 1
B) 12
C) 10
D) 9
Related Questions - 3
किसी संख्या और उसके व्युत्पन्न का औसत 1 है। इसके वर्ग, घन और चार घात का औसत कितना होगा?
A) 1
B) 1.33
C) 2
D) 2.67
Related Questions - 4
13851 में वह कौन-सी न्यूनतम संख्या जोड़ी जाए कि ऐसी संख्या प्राप्त हो, जो 87 से पूरी विभाज्य हो?
A) 18
B) 43
C) 54
D) 69