वाक्य के घटक होते हैं-
उद्देश्य और विधेय वाक्य के घटक हैं। वाक्य में जिस व्यक्ति या वस्तु के सम्बन्ध में कुछ कहा जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं। अतः काम को करने वाले (कर्त्ता) को उद्देश्य कहते हैं, जैसे - रमेश गाँव जाएगा। (यहाँ गाँव जाने का कार्य ‘रमेश’ कर रहा है। अतः रमेश उद्देश्य हैं।)
विधेय – वाक्य मे उद्देश्य के सम्बन्ध में जो कहा जाता है, उसे ‘विधेय’ कहते हैं, जैसे – आदमी जा रहा था (यहाँ ‘जा रहा था’ विधेय अंश है)
संबंधित प्रश्न (Related)
संयुक्त वाक्य बनाओ- ‘माँ ने बच्चे को नहला कर स्कूल भेजा।’
“टॉस युवा भारतीय टीम ने जीता और बल्लेबाजी प्रारंभ की।” उपर्युक्त वाक्य के ‘उद्देश्य’ को किस विकल्प में सही प्रदर्शित किया गया है?
“वह अपनी कक्षा का सर्वाधिक प्रतिभाशाली छात्र है।“
उपर्युक्त वाक्य का बिना अर्थ बदले, निम्नलिखित में कौन-सा नकारात्मक वाक्य उपयुक्त होगा?
‘कृष्ण बाँसुरी बजाते थे और राधा नाचती थी।’ वाक्य किस प्रकार का है?