Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

* आठ मित्र G, H, I, J, N, O, P और Q एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में।

* H, O के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। O पंक्ति के किसी एक छोर पर बैठा है।

* H और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं।

* I, J के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। J और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं।

* P, N का एक निकटतम पड़ोसी नहीं है।

 

प्रश्न:- दी गई व्यवस्था के आधार पर Q के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

A Q और N के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं
B Q के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं
C दिए गए विकल्पों में कोई भी सत्य नहीं हैं
D I और G दोनों Q के निकटतम पड़ोसी हैं
Correct Answer: B
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

सात व्यक्ति A, B, C, W, X, Y तथा Z एक सात मन्जिला इमारत के सात विभिन्न तलों पर रहते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। इमारत के सबसे नीचे वाले तल को संख्या एक, उससे ऊपर वाले तल को संख्या दो तथा इसी प्रकार आगे भी तथा सबसे ऊपर तल को संख्या सात दी गई है। X तथा B के बीच में केवल चार लोग रहते हैं। X, B के ऊपर किसी एक तल पर रहता है। B तथा W के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A, C के तुरन्त ऊपर वाले तल पर रहता है। Z और B के बीच दो से अधिक व्यक्ति रहते हैं। Y, Z के नीचे किसी तल पर रहता है।

 

दी गई व्यवस्था के आधार पर A कौन-से तल पर रहता है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति H, I, J, K, L, M, N तथा O एक सीधी रेखा में एक-दूसरे से समान दूरी पर खड़े हैं। उनमें से कुछ का मुख उत्तर की ओर है तथा कुछ का दक्षिण की ओर। H के दाएँ तीसरे स्थान पर M खड़ा है। M रेखा के किसी एक छोर पर खड़ा है। H के बाएँ तीसरे स्थान पर L खड़ा है। J के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख उत्तर की ओर है। N, H के एकदम निकट नहीं खड़ा है। रेखा के दोनों छोरों पर खड़े व्यक्तियों का मुख एक ही ओर (दोनों का मुख या तो उत्तर की ओर है या दक्षिण की ओर) है। H के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख M के मुख से विपरीत दिशा की ओर है। O के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख एक-दूसरे से विपरीत दिशा की ओर है। L का एक निकटतम पड़ोसी K है, जिसका मुख उत्तर की ओर है। J तथा M के बीच में। खड़ा है। चार से अधिक व्यक्तियों का मुख उत्तर की ओर नहीं है।

 

निम्नलिखित में से कौन J तथा L के ठीक बीच में है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

K, L, M, P, Q, R, S और T एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार वर्ग के चारों कोनों पर बैठे हैं जबकि चार चारों भुजाओं में प्रत्येक के बीच बैठे है। जो कोनों पर बैठे हैं उनका मुँह बाहर की ओर है और जो भुजाओं के बीच बैठे हैं उनका मुँह मेज के केन्द्र की ओर है।

 

P, S के दाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। S का मुँह केन्द्र की ओर है। Q, M के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। M भुजाओं के मध्य में नहीं बैठा है। Q व R के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, M के बगल में नहीं बैठा है। T का मुँह केन्द्र की ओर है। K, R के बगल में नहीं बैठा है।

 

यदि K को विपरीत दिशा में बैठाया जाए, तो उसकी दाईं बगल में कौन बैठा होगा?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

छः व्यक्ति A, B, C, D, E तथा F एक षट्भुजाकार मैदान के कोनों पर बैठे हैं। षट्भुज की सभी भुजाओं की लम्बाई समान है। A, B या C के अगल-बगल नहीं है। D, C या E के अगल-बगल नहीं है। B और C अगल-बगल बैठे हैं। F, D तथा C के बीच में है।

 

निम्न में से कौन-सा युग्म सही पड़ोसियों का नहीं है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

नौ व्यक्ति E, F, G, H, K, L, M, N और O एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके एक–दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। रेखा के किसी भी अन्तिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति और E के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K, E के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठे है। H, M के बाएँ स्थान पर बैठा है। M रेखा के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। M, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H और K के मध्य बैठे हुए व्यक्तियों की संख्या, M और O के मध्य बैठे हुए व्यक्तियों की संख्या का दोगुना है। G और E के मध्य दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। G, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है, F, L का निकटतम पड़ोसी है, लेकिन H का नहीं।

 

निम्न में से किस युग्म के व्यक्तियों के मध्य बैठ हुए व्यक्तियों की संख्या सम है?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein