Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

छः व्यक्ति A, B, C, D, E तथा F एक षट्भुजाकार मैदान के कोनों पर बैठे हैं। षट्भुज की सभी भुजाओं की लम्बाई समान है। A, B या C के अगल-बगल नहीं है। D, C या E के अगल-बगल नहीं है। B और C अगल-बगल बैठे हैं। F, D तथा C के बीच में है।

 

जितनी दूर E से D है, उनती ही दूर D से कौन है?

A B
B C
C D
D F
Correct Answer: B
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

M, N, O और P एक गोल मेज के चारों ओर बैठे हैं। M, P के पास नहीं बैठना चाहता है। N, P के दाएँ है। नीचे का कौन-सा कथन गलत है?

निर्देश : दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए।

 

एक बिल्डिंग में एक से सात नम्बर की मन्जिलें इस तरह हैं कि भूतल नम्बर एक है, इसके ऊपर नम्बर दो है और उसके ऊपर क्रम बढ़ता जाता है। सबसे ऊपरी मन्जिल नम्बर सात है। हर एक मन्जिल पर सात लोगों A, B, C, D, E, F और G में से एक-एक व्यक्ति रहता है। A चौथी मन्जिल पर रहता है। E, F की मन्जिल से एकदम नीचे की मन्जिल पर रहता है। F दूसरी या सातवीं मन्जिल पर नहीं रहता है। C किसी विषम नम्बर वाली मन्जिल पर नहीं रहता है। C की मन्जिल के एकदम ऊपर या नीचे की मन्जिल पर B नहीं रहता है। D सबसे ऊपर की मन्जिल पर नहीं रहता है। G, E की मन्जिल के नीचे की किसी भी मन्जिल पर नहीं रहता है।

 

सबसे ऊपर की मन्जिल पर कौन रहता है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

ढोण्ढू, चिण्टू, टीटू, चीकू, सोनू, मोनू, बिट्टू तथा सोण्टी एक वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। सोण्टी, टीटू के दाएँ तीसरे स्थान पर है तथा सोनू के बाएँ दूसरे स्थान पर है। चिण्टू, सोण्टी या टीटू का निकटतम पड़ोसी नहीं है। मोनू, चीकू के दाएँ दूसरे स्थान पर है तथा टीटू का निकटतम पड़ोसी है. बिट्टू, सोनू का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

 

निम्न में से कौन, टीटू के दाएँ दूसरे स्थान पर है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। प्रत्येक के बीच में समान दूरी है।

Q, N के निकटतम बाएँ बैठा है। Q और L के बीच में केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। P, M के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। M, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। O और K के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K न तो M और न ही Q का निकटतम पड़ोसी है।

 

दी गई व्यवस्था के अनुसार, जिस प्रकार J, L से और K, N से सम्बन्धित है, उसी प्रकार Q किस से सम्बन्धित है?

छः इमारत L, M, N, X, Y और Z एक वृत्त में केन्द्र की ओर हैं। प्रत्येक इमारत दूसरे के बिल्कुल विपरीत है। बिल्डिंग X, बिल्डिंग M या बिल्डिंग Z के ठीक बगल में नहीं है। बिल्डिंग M का निर्माण बिल्डिंग Y के ठीक दाईं ओर हुआ है। बिल्डिंग N, बिल्डिंग M के ठीक विपरीत है। बिल्डिंग L, जोकि बिल्डिंग X के ठीक विपरीत है, के ठीक दाई ओर बिल्डिंग Z है। कौन-सी बिल्डिंग  Z के ठीक दाईं ओर स्थित है?