निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
N, O, P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार क्षेत्र के चारों ओर एक-दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, परन्तु यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। कुछ व्यक्ति केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, जबकि कुछ बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में) R, T के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। T का मुख केन्द्र की ओर है। O, R के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। R तथा O के मुख विपरीत दिशा में है।
O के निकटतम पड़ोसियों के मुख केन्द्र की ओर हैं। P, O के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। U, P के एकदम बाएँ बैठा है। N, Q के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। Q और O दोनों के मुख एक ही दिशा की ओर हैं। Q, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के निकटतम पड़िसियों के मुख विपरीत दिशा में हैं (अर्थात् यदि एक पड़ोसी का मुख केन्द्र की ओर है, तो दूसरे का मुख बाहर की ओर होगा)।
दी गई व्यवस्था के आधार पर, S के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
संबंधित प्रश्न (Related)
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
एक इमारत में सात मन्जिलें एक से सात क्रम में इस प्रकार हैं कि भूतल को क्रम संख्या एक, उसके ऊपर वाले तल को क्रम संख्या दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले को क्रम संख्या सात दिया गया है। सात व्यक्तियों यथा P, Q, R, S, T, U तथा V में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है। P तथा R के तलों के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। V, जो सातवें तल पर है उसके ठीक नीचे वाले तल पर Q रहता है। Q, R के ठीक ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। R, T के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। U, S के ऊपर है परन्तु एकदम ऊपर न हो।
निम्नलिखित में से कौन P के तल के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
एक परिवार के आठ सदस्य ध्रुव, गरिमा, अविनाश, वर्षा, आकाश, दीप्ति, चारु और मोक्ष एक टेबल के इर्द-गिर्द चारों ओर प्रत्येक ओर दो-दो व्यक्ति केन्द्र की ओर मुँह करके बैठे हैं। आमने-सामने बैठे हुए सदस्य एक-दूसरे के ठीक सामने हैं।
आकाश और गरिमा एक-दूसरे के ठीक सामने हैं। दीप्ति, गरिमा के तुरन्त दाएँ हैं। ध्रुव और मोक्ष एक ही ओर बैठे हैं। मोक्ष, अविनाश के ठीक सामने है, जो वर्षा के तुरन्त बाएँ है। ध्रुव, दीप्ति के दाएँ है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन निश्चित रुप से सत्य है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
दस व्यक्ति दो समान्तर पंक्तियों में, प्रत्येक पंक्ति में पाँच व्यक्ति, इस प्रकार बैठे हैं कि सन्निकट व्यक्तियों के बीच की दूरी समान रहती है।
पंक्ति 1 में R, S, T, U और V बैठे हैं (परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में) और उन सभी का मुख उत्तर दिशा में है।
पंक्ति 2 में F, G, H, I और J बैठे हैं (परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में) और उन सभी का मुख दक्षिण दिशा में है। इसलिए दिए हुए बैठक व्यवस्थिकरण में एक पंक्ति में बैठे व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति के सामने है। T उस व्यक्ति के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठता है जो F के सामने है। F और I के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठते हैं, वह व्यक्ति जिसका मुख U की ओर है, H के निकटतम बाईं ओर बैठता है। H और J के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठता है। वह व्यक्ति मुख G की ओर है, R के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठता है। H का मुख V की ओर नहीं है।
निम्न में से कौन S के सम्मुख है?
छह व्यक्ति P, Q, R, S, T व U एक वृत्ताकार घेरे में परस्पर सम्मुख बैठे हैं। P, Q के सामने बैठा है। Q, T के दाहिनी ओर तथा R के बाईं ओर बैठा है। P, U के बाईं ओर तथा S के दाईं ओर बैठा है। R के विपरीत कौन बैठा है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति A, B, C, D, M, N, O और P एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द (लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) इस प्रकार बैठे हैं, कि चार व्यक्ति तो मेज के चारों किनारों पर और शेष चार व्यक्ति मेज की प्रत्येक भुजा के मध्य बैठे हैं, जो भुजाओं के मध्य में बैठे हैं उनका मुख केन्द्र की ओर तथा जो भुजाओं के किनारे पर बैठे हैं उनका मुख केन्द्र से बाहर की ओर है।
A एक भुजा के मध्य बैठा है। A और M के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। A, B के दाएँ तीसरा है। B और N के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, N के दाएँ दूसरा है। O और C का मुख समान दिशा में हैं। M, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। P, D के दाएँ दूसरा है।
बैठने की व्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?