Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

K, L, M, P, Q, R, S और T एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार वर्ग के चारों कोनों पर बैठे हैं जबकि चार चारों भुजाओं में प्रत्येक के बीच बैठे है। जो कोनों पर बैठे हैं उनका मुँह बाहर की ओर है और जो भुजाओं के बीच बैठे हैं उनका मुँह मेज के केन्द्र की ओर है।

 

P, S के दाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। S का मुँह केन्द्र की ओर है। Q, M के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। M भुजाओं के मध्य में नहीं बैठा है। Q व R के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, M के बगल में नहीं बैठा है। T का मुँह केन्द्र की ओर है। K, R के बगल में नहीं बैठा है।

 

Q व R के ठीक बीच में कौन बैठा है?

A T
B P
C K
D M
Correct Answer: B
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

N, O, P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार क्षेत्र के चारों ओर एक-दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, परन्तु यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। कुछ व्यक्ति केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, जबकि कुछ बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में) R, T के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। T का मुख केन्द्र की ओर है। O, R के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। R तथा O के मुख विपरीत दिशा में है।

 

O के निकटतम पड़ोसियों के मुख केन्द्र की ओर हैं। P, O के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। U, P के एकदम बाएँ बैठा है। N, Q के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। Q और O दोनों के मुख एक ही दिशा की ओर हैं। Q, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के निकटतम पड़िसियों के मुख विपरीत दिशा में हैं (अर्थात् यदि एक पड़ोसी का मुख केन्द्र की ओर है, तो दूसरे का मुख बाहर की ओर होगा)।

 

दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न चार में से तीन एकसमान हैं और अपना एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा एक है जो इस समूह में नहीं आता है?

छः मित्र A, B, C, D, E एवं F एक वृत्ताकार दायरे में केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। सभी पड़ोसी अपने पड़ोसी से एकसमान दूरी पर बैठे हैं। हर कोई किसी एक मित्र के एकदम सामने बैठा है। D न तो C के बगल में बैठा है और न ही सामने बैठा है। A और F एक-दूसरे के सामने बैठे हैं। B, C के सामने बैठा है। D के सामने कौन बैठा है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

एक परिवार के आठ सदस्य ध्रुव, गरिमा, अविनाश, वर्षा, आकाश, दीप्ति, चारु और मोक्ष एक टेबल के इर्द-गिर्द चारों ओर प्रत्येक ओर दो-दो व्यक्ति केन्द्र की ओर मुँह करके बैठे हैं। आमने-सामने बैठे हुए सदस्य एक-दूसरे के ठीक सामने हैं।

आकाश और गरिमा एक-दूसरे के ठीक सामने हैं। दीप्ति, गरिमा के तुरन्त दाएँ हैं। ध्रुव और मोक्ष एक ही ओर बैठे हैं। मोक्ष, अविनाश के ठीक सामने है, जो वर्षा के तुरन्त बाएँ है। ध्रुव, दीप्ति के दाएँ है।

 

ध्रुव के सामने कौन बैठा है?

A, B, C, D और E एक बैंच पर बैठे हैं। उनमें A, B के बराबर में बैठा है तथा C, D के बराबर में, परन्तु D, E के पास नहीं बैठा है, क्योंकि E बैंच के बाएँ किनारे पर बैठा है। C का स्थान दाईं ओर से दूसरा है तथा A, B और E के दाईं और है, परन्तु A और C साथ बैठे हैं, तब A किस स्थान पर बैठा है?

निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

* आठ मित्र G, H, I, J, N, O, P और Q एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में।

* H, O के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। O पंक्ति के किसी एक छोर पर बैठा है।

* H और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं।

* I, J के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। J और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं।

*  P, N का एक निकटतम पड़ोसी नहीं है।

 

प्रश्न:- निम्न में से कौन J और G के बीच बैठे हैं?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein