एक पंक्ति में खड़े हुए पाँच सदस्यों में से U के दाईं ओर तथा Q के बाईं ओर R है। Q के दाईँ ओर तथा S के बाईं ओर P है। इस पंक्ति के मध्य में विद्यमान सदस्य को ढूँढिए।
संबंधित प्रश्न (Related)
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
छः व्यक्ति A, B, C, D, E तथा F एक षट्भुजाकार मैदान के कोनों पर बैठे हैं। षट्भुज की सभी भुजाओं की लम्बाई समान है। A, B या C के अगल-बगल नहीं है। D, C या E के अगल-बगल नहीं है। B और C अगल-बगल बैठे हैं। F, D तथा C के बीच में है।
जितनी दूर E से D है, उनती ही दूर D से कौन है?
निर्देश : दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
S, T, U, V, W, X, Y और Z एक वृत्तीय क्षेत्र के चारों ओर बैठे हैं परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में। सभी के बीच में समान दूरी है। केवल दो लोगों का मुख केन्द्र की ओर है और शेष सभी का बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में)
Y, W के बाएँ दूसरा है। S, Y के बाएँ दूसरा है। S और Z के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठता है। T, S के तुरन्त दाएँ बैठता है। T, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। V, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। X के दोनों निकटतम पड़ोसियों का मुख केन्द्र की ओर है।
Y के सन्दर्भ में T की स्थिति क्या है?
निर्देश : दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढिए।
एक परिवार के साथ सदस्य A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में खड़े (जरुरी नहीं इसी क्रम में हों) C और B के मध्य उतने व्यक्ति खड़े हैं, जितने G और C के मध्य खड़े हैं। D का स्थान बाएँ छोर से तीसरा और E के बाएँ तीसरा है। A और D तथा F और C परस्पर पड़ोसी हैं। B, E का पड़ोसी है।
प्रश्न:- निम्नलिखित में से पंक्ति के एकदम दाएँ छोर पर कौन है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
K, L, M, P, Q, R, S और T एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार वर्ग के चारों कोनों पर बैठे हैं जबकि चार चारों भुजाओं में प्रत्येक के बीच बैठे है। जो कोनों पर बैठे हैं उनका मुँह बाहर की ओर है और जो भुजाओं के बीच बैठे हैं उनका मुँह मेज के केन्द्र की ओर है।
P, S के दाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। S का मुँह केन्द्र की ओर है। Q, M के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। M भुजाओं के मध्य में नहीं बैठा है। Q व R के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, M के बगल में नहीं बैठा है। T का मुँह केन्द्र की ओर है। K, R के बगल में नहीं बैठा है।
यदि K को विपरीत दिशा में बैठाया जाए, तो उसकी दाईं बगल में कौन बैठा होगा?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। प्रत्येक के बीच में समान दूरी है।
Q, N के निकटतम बाएँ बैठा है। Q और L के बीच में केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। P, M के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। M, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। O और K के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K न तो M और न ही Q का निकटतम पड़ोसी है।
K की बाएँ ओर से गिनती प्रारम्भ करते हुए K और P के निकटतम दाएँ बैठे व्यक्ति के मध्य कौन व्यक्ति बैठा है?