Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। प्रत्येक के बीच में समान दूरी है।

Q, N के निकटतम बाएँ बैठा है। Q और L के बीच में केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। P, M के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। M, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। O और K के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K न तो M और न ही Q का निकटतम पड़ोसी है।

 

दी गई व्यवस्था के अनुसार J के सामने बैठे व्यक्ति के दाएँ और दूसरा कौन व्यक्ति बैठा है?

A K
B P
C O
D M
Correct Answer: A
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

N, O, P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार क्षेत्र के चारों ओर एक-दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, परन्तु यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। कुछ व्यक्ति केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, जबकि कुछ बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में) R, T के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। T का मुख केन्द्र की ओर है। O, R के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। R तथा O के मुख विपरीत दिशा में है।

 

O के निकटतम पड़ोसियों के मुख केन्द्र की ओर हैं। P, O के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। U, P के एकदम बाएँ बैठा है। N, Q के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। Q और O दोनों के मुख एक ही दिशा की ओर हैं। Q, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के निकटतम पड़िसियों के मुख विपरीत दिशा में हैं (अर्थात् यदि एक पड़ोसी का मुख केन्द्र की ओर है, तो दूसरे का मुख बाहर की ओर होगा)।

 

निम्न में से U के बाएँ को दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

एक भवन में सात तल हैं, जिन्हें एक से सात क्रमांक इस प्रकार दिया गया है कि भूतल को एक, उससे ऊपर वाले तल को दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल को क्रमांक सात दिया गया है। सात व्यक्तियों तथा L, M, N, O, P, Q तथा R में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है।

 

O पाँच क्रमांक वाले तल पर रहता है। N तथा Q के तलों के बीच तीन व्यक्ति रहते हैं। N, O के ऊपर किसी तल पर रहता है। P, R के तल के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। L तथा P के तलों के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है।

 

निम्नलिखित में से कौन चार क्रमांक वाले तल पर रहता है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति A, B, C, D, M, N, O और P एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द (लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) इस प्रकार बैठे हैं, कि चार व्यक्ति तो मेज के चारों किनारों पर और शेष चार व्यक्ति मेज की प्रत्येक भुजा के मध्य बैठे हैं, जो भुजाओं के मध्य में बैठे हैं उनका मुख केन्द्र की ओर तथा जो भुजाओं के किनारे पर बैठे हैं उनका मुख केन्द्र से बाहर की ओर है।

A एक भुजा के मध्य बैठा है। A और M के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। A, B के दाएँ तीसरा है। B और N के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, N के दाएँ दूसरा है। O और C का मुख समान दिशा में हैं। M, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। P, D के दाएँ दूसरा है।

 

यदि B के बाएँ से गिनती प्रारम्भ की जाए, तो B और N के तुरन्त दाएँ बैठे व्यक्ति के ठीक मध्य में कौन बैठा है?

चार लड़कियाँ तथा चार लड़के एक वर्ग में केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। प्रत्येक वर्ग के कोनों पर तथा उसकी भुजाओं के मध्य-बिन्दुओं पर बैठे हैं। मधु की स्थिति ऊषा के ठीक सामने विकर्ण रुप में है, जो गीता के दाईं ओर बैठी है। गीता से अगला राम, गोपी के सामने हैं, जो बोस के बाईं ओर बैठा है। सुमा की स्थिति मधु के दाएँ न होकर प्रेमा के सामने है। बोस के सामने कौन बैठा है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति दो समानान्तर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में चार व्यक्ति हैं। ये सभी इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक निकटस्थ व्यक्तियों के बीच समान दूरी है। पहली पंक्ति में M, N, O और P बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में और इन सभी का मुख उत्तर की ओर है। दूसरी पंक्ति में W, X, Y और Z बैठे हैं (परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) और इन सभी का मुख दक्षिण दिशा की ओर है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि बैठने की इस व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे अन्य व्यक्ति की ओर है। O, पंक्ति  के एकदम किनारे पर बैठे व्यक्ति के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जिसका मुख O की ओर है, वह W का निकटतम पड़ोसी है। X, W के निकटतम दाएँ बैठा है। वह व्यक्ति, जिसका मुख X की ओर है, वह P के बाएँ किसी स्थान पर बैठा है। P का मुख W की ओर नहीं है। वह व्यक्ति, जिसका मुख Z की ओर है, वह M के निकटतम दाएँ बैठा है।

 

वह व्यक्ति, जिनका मुख W के निकटतम पड़ोसियों की ओर है, उनके एकदम दाएँ बैठे व्यक्ति कौन है/हैं?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein