दो लड़के अनिल और श्याम एक-दूसरे के विपरीत दिशा में 3 किमी चलते हैं। अनिल पूर्व दिशा की ओर चल रहा है। 3 किमी चलने के बाद दोनों अपने दाईं ओर मुड़कर पुनः 3 किमी चलते हैं। दोनों गणना करके एक-दूसरे के आमने-सामने होने के लिए मुड़ते हैं। श्याम किस दिशा में देख रहा है?
संबंधित प्रश्न (Related)
अकीला एक वर्गाकार हॉल को झाडू से साफ कर रही है, जिसका प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है। कमरे में प्रवेश करने के बाद, अकीला अपनी दाई ओर की सफाई शुरु करती है। एक बार हाथ फेरने के बाद वह झाडू के साथ 90° का कोण बाईं ओर बनाती है। अब झाडू किस दिशा की ओर है?
सुरभि और मधुरा कैरम खेल में बैठने की मानक स्थिति में बैठकर खेल रही हैं। यदि सुरभि उत्तर-पूर्व दिशा के सम्मुख है, तो उसकी प्रतियोगी मधुरा किस दिशा के सम्मुख है?
एक चूहा पूर्व की ओर 20 मी दौड़ता है और दाई ओर मुड़कर 10 मी दौड़ता है और दाई ओर मुड़कर 9 मी दौड़ता है, पुनः बाई ओर मुड़कर 5 मी दौड़ता है और बाई ओर 12 मी दौड़ता है, अन्त में वह बाई ओर मुड़कर 6 मी दौड़ता है। अब वह किस दिशा की ओर मुँह करके खड़ा है?
X, उत्तर की ओर मुख करके खड़ा है। वह दक्षिणावर्त 205° घूमता है। उसके बाद पुनः 160° वामावर्त घूमता है। अब X का मुख किस दिशा में है?
एक व्यक्ति अपने घर से अपने दोस्त के घर की ओर चलना प्रारम्भ करता है। वह पश्चिम दिशा की ओर 25 मी चलता है। वह 90° दाएँ घूमता है और 20 मी चलता है। वह फिर 90° दाएँ घूमता है और 10 मी चलता है। वह फिर 90° बाएँ घूमता है और 10 मी चलता है। दाएँ 90° घूमकर वह अपने मित्र के घर पहुँचने के लिए 15 मी चलता है। उसके मित्र का घर उसके घर से कितनी दूर और किस दिशा में है?