सोहन बिन्दु X से प्रारम्भ करके 8 किमी आगे बिन्दु Y पर पहुँचा, फिर दाईं ओर मुड़कर 5 किमी दूर बिन्दु Z तक यात्रा करके पहुँचा, फिर दाईँ ओर मुड़कर 7 किमी दूर बिन्दू A तक पहुँचा और फिर से दाईं ओर मुड़कर 5 किमी दूर बिन्दु B तक बहुँचा। बिन्दु B और बिन्दु X के बीच की दूरी कितनी है?
संबंधित प्रश्न (Related)
एक व्यक्ति पूर्व की दिशा में 7 किमी चलता है, फिर सीधे हाथ पर मुड़कर 3 किमी चलता है, फिर सीधे हाथ पर मुड़कर 11 किमी चलता है। अब वह प्रारम्भ के स्थान से कितनी दूर है?
एक घड़ी चार बजकर तीस मिनट का समय बताती है। यदि मिनट की सूई पूर्व की दिशा बताती हो, तो घण्टे की सूई कौन-सी दिशा बताएगी?
प्राबीर दक्षिण की ओर चलना आरम्भ करता है। वह अपने दाई ओर मुड़ता है और 10 मी चलता है। वह दोबारा अपने बाई ओर मुड़ता है और 20 मी चलता है। अब वह किस दिशा की ओर है?
सुशील दक्षिण की ओर 15 मी चला, फिर वह बाई ओर मुड़कर 20 मी चला, फिर वह बाईं ओर मुड़कर 15 मी चला। अब वह अपने प्रारम्भिक स्थान से कितनी दूर तथा किस दिशा में है?
नीलिमा अपने घर से प्रारम्भ करके उत्तर की ओर एक मन्दिर में जाती है। उसके बाद वह बाएँ मुड़कर सीधे बराबर दूरी पर चलती हुई पुस्तकालय पहुँचने के लिए उतनी ही दूरी तय करती है, जितनी दूरी उसने घर से चलकर मन्दिर को जाते हुए तय की थी। वह फिर से बाएँ मुड़ती है और अपने घर पहुँचने तक चलती है। उसके रास्ते को किस आकार के बनाने की सम्भावना है?