श्याम अपने घर से उत्तर की ओर 3 किमी चला, फिर वह दाएँ मुड़कर 2 किमी चला और फिर दाएँ मुड़कर 5 किमी चला और फिर दाएँ मुड़कर 2 किमी चला और फिर दाएँ मुड़कर 2 किमी चला। अब वह किस दिशा की ओर जा रहा है?
संबंधित प्रश्न (Related)
एक आदमी एक स्थान से 4 मील उत्तर दिशा में चलता है। फिर बाएँ मुड़कर 6 मील चलता है। पुनः दाएँ मुड़कर 3 मील चलता है और वहाँ से दाएँ मुड़कर 4 मील चलकर आधा घण्टा विश्राम करता है। विश्राम के बाद वह उसी दिशा में 2 मील फिर चलता है। इसके बाद दाएँ मुड़कर एक मील चलता है, तब अन्तिम स्थिति में उस आदमी का मुख किस दिशा में होगा?
एक साइकिल चालक 7 किमी पूर्व की ओर सीधा जाता है, तब दाईं ओर घूमता है और 3 किमी सीधे जाता है और फिर से दाईं ओर मुड़ता है तथा 10 किमी सीधे जाता है। वह अपने प्रस्थान स्थल से किस दिशा में है?
X और Y एक ही बिन्दु से चलना प्रारम्भ करते हैं। X, 40 मी उत्तर की ओर चलता है, फिर मुड़कर पश्चिम की ओर 80 मी चलता है, फिर अपनी दाहिनी ओर मुड़कर 50 मी चलता है। उसी समय Y, 90 मी उत्तर की ओर चलता है। X की स्थिति से अब Y कहाँ पर है?
सोमू और राजू एक बिन्दु से, एक ही समय पर प्रस्थान करते हैं। सोमू उत्तर दिशा में 4 किमी/घण्टे की गति से चलता है और राजू पूर्व दिशा में 3 किमी/घण्टे की गति से चलता है। अतः एक घण्टे बाद दोनों के बीच कितनी दूरी हो जाएगी?
बिन्दु K, बिन्दु L के उत्तर में 7मी की दूरी पर है। बिन्दु L, बिन्दु M के पश्चिम में 13 मी की दूरी पर है। बिन्दु N, बिन्दु M के उत्तर में है तथा बिन्दु K के पूर्व में है। बिन्दु N तथा बिन्दु K के बीच कितनी दूरी है?