Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

बिन्दु A, बिन्दु B के उत्तर में 11 मी की दूरी पर है।

बिन्दु C, बिन्दु B के पूर्व में 11 मी की दूरी पर है।

बिन्दु D, बिन्दु C के उत्तर में 6 मी की दूरी पर है।

बिन्दु E, बिन्दु D के पश्चिम में 7 मी की दूरी पर है।

बिन्दु F, बिन्दु E के उत्तर में 8 मी की दूरी पर है।

बिन्दु G, बिन्दु F के पश्चिम में 4 मी की दूरी पर है।

 

बिन्दु F, बिन्दु A से कितनी दूरी पर है?

A 43 मी
B 4 मी
C 3 मी
D 5 मी
Correct Answer: D
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

एक व्यक्ति दक्षिण दिशा की ओर चलता है और 10 किमी दूरी तय करता है। तब वह अपनी दाईं ओर घूम जाता है और 15 किमी चलता है उसके बाद वह फिर अपनी दाईं ओर घूम जाता है और 10 किमी चलता है। आरम्भिक बिन्दु से अन्तिम बिन्दु तक अल्पतम दूरी कितनी है?

एक बस चालक स्कूल से 2 किमी उत्तर की तरफ जाता है, बाएँ मुड़ता है तथा 5 किमी जाता है। इसके पश्चात् वह बाएँ मुड़ता है तथा 8 किमी जाता है तथा पुनः 5 किमी चलने से पहले बाएँ मुड़ता है तथा अन्त में वह बाएँ मुड़कर 1 किमी जाता है। चालक को पुनः अपने स्कूल जाने के लिए कितनी दूरी तथा किस दिशा में जाना पड़ेगा?

एक ग्रामीण महिला पानी की खोज के लिए अपने घर से 2.5 किमी दक्षिण दिशा में जाती है। वह फिर पश्चिम की ओर मुड़ती है और 1.5 किमी जाती है। तब वह दक्षिण की ओर मुड़ती है और 0.5 किमी चलती है। फिर वह अपनी बाईं ओर मुड़ जाती है और 1.5 किमी चलती है वह अब अपने घर के सन्दर्भ में कहाँ स्थित है?

राजू को ताराघर जाना था। अतः वह अपने घर से पूर्व की ओर 1.5 किमी चला, फिर दाई ओर मुड़ गया और 2.5 किमी चला और फिर पूर्व की ओर मुड़ गया और 1 किमी चला और फिर दक्षिण की ओर मुड़ गया और 4 किमी चला और पश्चिम की ओर 2.5 किमी चलकर उस स्थान पर पहुँच गया। वह आरम्भिक बिन्दु से कितनी दूरी पर है?

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, प्रतीक #, &, @ और $ दर्शाए गए निम्नलिखित अर्थो के साथ प्रयोग किए गए हैं। निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर कीजिए।

 

नोट - दी गई दिशाएँ सटीक दिशाओं को इंगित करती हैं।

P # Q – P, Q की दक्षिण दिशा में है।

P @ Q – P, Q की उत्तर दिशा में है।

P & Q – P, Q की पूर्व दिशा में है।

P $ Q – P, Q की पश्चिम दिशा में है।

P £  Q S – P ऊर्ध्वाधर रुप से QS का मध्य-बिन्दु है।

 

नोट - दक्षिण पूर्व दिशा के लिए इसे P # & Q के रुप में लिखा गया है और आगे भी इसी तरह _______

जब यह दिया गया है कि कार एक बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार बायाँ मोड़ लेती है और यदि यह कार दो बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार दायाँ मोड़ लेती है।

बिन्दु S, बिन्दु B के &15 मी में है। बिन्दु J, बिन्दु S के @33 मी में है।

बिन्दु K, बिन्दु B के @25 मी में है। बिन्दु L, बिन्दु K के $20 मी में है।

बिन्दु Q, बिन्दु L के #40 मी में है। बिन्दु F, बिन्दु Q के &50 मी में है।

बिन्दु E £ D F है। बिन्दु D, बिन्दु F के @30 मी में है।

 

बिन्दु J से बिन्दु K पर पहुँचने के लिए सम्भावित न्यूनतम दूरी कितनी होगी?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein