Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

कैलाश उत्तर की ओर देखता है तथा अपने दाईं ओर मुड़कर वह 25 मी चलता है। अब अपने बाएँ मुड़ता है तथा 30 मी चलता है, फिर वह अपने दाएँ 25 मी चलता है। वह पुनः अपने दाएँ ओर मुड़ता है और 55 मी चलता है अन्त में, वह दाएँ मुड़ता है तथा 40 मी चलता है। अब वह अपने आरम्भिक बिन्दु से किस दिशा में है?

A दक्षिण
B दक्षिण-पश्चिम
C उत्तर-पश्चिम
D दक्षिण-पूर्व
Correct Answer: D
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

S, N के पूर्व में 11 मी की दूरी पर है। S, P के उत्तर में 8 मी की दूरी पर है।  P, O के पश्चिम में 4 मी की दूरी पर है। O, P और R का मध्य बिन्दु है, अतः P, O और R एक सीधी रेखा में होंगे। Q, R के दक्षिण में 13 मी की दूरी पर है।

 

हितेन बिन्दु P से उत्तर दिशा में 2 मी चलता है, पुनः दाएँ मुड़कर 8 मी चलता है। बताइए कि हितेन, बिन्दु Q से कितनी दूरी पर है?

राम बिन्दु A से चलना आरम्भ करता है और उत्तर दिशा में 6 किमी चलता है, उसके बाद वह बाएँ मुड़ता है और 8 किमी चलता है, उसके बाद फिर बाएँ मुड़ता है और 12 किमी चलता है और बिन्दु B तक पहुँचता है। अब राम का मुँह किस दिशा में है?

स्थान K राजधानी P से उत्तर-पश्चिम दिशा में 2 किमी दूर स्थित है। R एक अन्य स्थान K से दक्षिण-पश्चिम दिशा में 2 किमी दूर स्थित है। M एक अन्य स्थान R से उत्तर-पश्चिम दिशा में 2 किमी दूर स्थित है। T एक अन्य स्थान M से दक्षिण-पश्चिम दिशा में 2 किमी दूर स्थित है। T स्थान P से किस दिशा में स्थित है?

राम 1 किमी पूर्व दिशा में चलकर, 5 किमी दक्षिण दिशा में चलता है। वहाँ से फिर 2 किमी पूर्व दिशा में चलकर अन्त में 9 किमी उत्तर दिशा में चलता है वह अपने आरम्भ बिन्दु से कितनी दूरी पर है?

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, प्रतीक #, &, @ और $ दर्शाए गए निम्नलिखित अर्थो के साथ प्रयोग किए गए हैं। निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर कीजिए।

 

नोट - दी गई दिशाएँ सटीक दिशाओं को इंगित करती हैं।

P # Q – P, Q की दक्षिण दिशा में है।

P @ Q – P, Q की उत्तर दिशा में है।

P & Q – P, Q की पूर्व दिशा में है।

P $ Q – P, Q की पश्चिम दिशा में है।

P £  Q S – P ऊर्ध्वाधर रुप से QS का मध्य-बिन्दु है।

 

नोट - दक्षिण पूर्व दिशा के लिए इसे P # & Q के रुप में लिखा गया है और आगे भी इसी तरह _______

जब यह दिया गया है कि कार एक बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार बायाँ मोड़ लेती है और यदि यह कार दो बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार दायाँ मोड़ लेती है।

बिन्दु S, बिन्दु B के &15 मी में है। बिन्दु J, बिन्दु S के @33 मी में है।

बिन्दु K, बिन्दु B के @25 मी में है। बिन्दु L, बिन्दु K के $20 मी में है।

बिन्दु Q, बिन्दु L के #40 मी में है। बिन्दु F, बिन्दु Q के &50 मी में है।

बिन्दु E £ D F है। बिन्दु D, बिन्दु F के @30 मी में है।

 

बिन्दु J पर पार्क हवाई जहाज तक पहुँचने के लिए बिन्दु D से कार को कितनी दूरी तय करनी होगी?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein