केदार अपने घर से निकला और साइकिल से दक्षिण की ओर 25 किमी गया और बस स्टैण्ड पहुँचा। फिर वह बाई ओर मुड़ा और 15 किमी गया, फिर से वह बाई ओर मुड़ा और 25 किमी गया। वह अपने मूल स्थान से कितनी दूर है?
संबंधित प्रश्न (Related)
विजय अपने मकान की छत पर खड़ा है। वह सूर्य को चर्च के पीछे उदय होता देखता है और स्कूल के पीछे अस्त होता देख रहा है। स्कूल से चर्च किस दिशा में है?
एक व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर साइकिल चला रहा था, फिर वह बाएँ मुड़ा और 1 किमी साइकिल चलाई और पुनः बाएँ मुड़कर 2 किमी साइकिल चलाई। उसने अपने आपको अपने आरम्भिक बिन्दु से ठीक 1 किमी पश्चिम की ओर पाया। उसने आरम्भ में उत्तर दिशा की ओर कितनी दूरी तक साइकिल चलाई थी?
एक कमरे के दरवाजे पर खड़े हुए एक पुलिसमैन ने अपने सामने वाली दीवार पर एक घड़ी लगी देखी, अपनी दाई ओर वाली दीवार के साथ एक सोफा सेट पड़ा देखा सोफे के सामने वाली दीवार के साथ एक टीवी सेट पड़ा देखा। उसने डुबती हुई सूर्य की किरणें घड़ी पर पड़ती हुई देखी। सोफा किस दीवार के साथ पड़ा था?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
बिन्दु U, बिन्दु Q के 10 मी उत्तर में है। बिन्दु T, बिन्दु U के 10 मी पूर्व में है। बिन्दु S, बिन्दु T के 15 मी दक्षिण में है। बिन्दु P, बिन्दु Q के 20 मी दक्षिण में है। बिन्दु R, बिन्दु P के 25 मी पूर्व में है। बिन्दु L, बिन्दु S के 15 मी पूर्व में है और बिन्दु M, बिन्दु U और P का मध्य बिन्दु है।
P के सम्बन्ध में T किस दिशा में है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए और दिए गए प्रश्न के उत्तर दीजिए।
बिन्दु B, बिन्दु A के दक्षिण में 12 मी दूरी पर है। बिन्दु C, बिन्दु B से 24 मी पूर्व में है। बिन्दु D, बिन्दु C से 8 मी दक्षिण में है। बिन्दु D, बिन्दु E से 12 मी पूर्व में है तथा बिन्दु F, बिन्दु E से 8 मी उत्तर में है।
यदि एक व्यक्ति बिन्दु C पर उत्तर की ओर मुँह करके खड़ा है, तो बिन्दु F कितनी दूर है, और किस दिशा में है?