Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

सुबह में सूर्योदय के बाद एक लड़के ने पश्चिम की ओर 4 किमी तक अपनी साइकिल चलाई, फिर वह दाई ओर मुड़ा और 6 किमी तक साइकिल चलाई और फिर दाई ओर मुड़कर अपने विद्यालय तक पहुँचने के लिए 6 किमी तक साइकिल चलाई। स्कूल प्रारम्भिक बिन्दु से किस दिशा में है?

A उत्तर-पूर्व
B दक्षिण-पूर्व
C दक्षिण-पश्चिम
D उत्तर-पश्चिम
Correct Answer: A
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

अपने घर से दक्षिण-पश्चिम की ओर मुख करके, कविता 15 मी चलती है और फिर उत्तर की ओर मुड़कर 12 मी चलती है। वह अपने घर से, जो उसका प्रारम्भिक स्थल था, कितनी दूर थी?

निर्देश : नीचे दी हुई सूचना को आगे के प्रश्न का उत्तर देने के लिए ध्यान से पढ़िए।

 

खेल के एक मैदान में A, B, C, D, एवं E उत्तर की ओर मुँह करके जैसा कि नीचे वर्णन किया है, खड़े हुए हैं।

I. B, D की दाई ओर 50 मी दूरी पर है।

II. A, B के दक्षिण में 60 मी दूरी पर है।

III. C, D के पश्चिम में 40 मी दूरी पर है।

IV. E, B के उत्तर में 20 मी दूरी पर है।

 

यदि एक लड़का, जोकि C के पास खड़ा है, वहाँ से चलकर D के पास जाता है फिर B से मिलकर A के पास जाता है एवं फिर E से मिलता है। यदि वह सभी समय सीधी दूरी तय करता है, तो कुल कितने मीटर चला?

केदार अपने घर से निकला और साइकिल से दक्षिण की ओर 25 किमी गया और बस स्टैण्ड पहुँचा। फिर वह बाई ओर मुड़ा और 15 किमी गया, फिर से वह बाई ओर मुड़ा और 25 किमी गया। वह अपने मूल स्थान से कितनी दूर है?

विजय दक्षिण की ओर 12 किमी यात्रा करता है, फिर दाई ओर मुड़कर 10 किमी यात्रा करता है, फिर दाईं ओर मुड़कर 12 किमी यात्रा करता है। विजय प्रारम्भिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, प्रतीक #, &, @ और $ दर्शाए गए निम्नलिखित अर्थो के साथ प्रयोग किए गए हैं। निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर कीजिए।

 

नोट - दी गई दिशाएँ सटीक दिशाओं को इंगित करती हैं।

P # Q – P, Q की दक्षिण दिशा में है।

P @ Q – P, Q की उत्तर दिशा में है।

P & Q – P, Q की पूर्व दिशा में है।

P $ Q – P, Q की पश्चिम दिशा में है।

P £  Q S – P ऊर्ध्वाधर रुप से QS का मध्य-बिन्दु है।

 

नोट - दक्षिण पूर्व दिशा के लिए इसे P # & Q के रुप में लिखा गया है और आगे भी इसी तरह _______

जब यह दिया गया है कि कार एक बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार बायाँ मोड़ लेती है और यदि यह कार दो बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार दायाँ मोड़ लेती है।

बिन्दु S, बिन्दु B के &15 मी में है। बिन्दु J, बिन्दु S के @33 मी में है।

बिन्दु K, बिन्दु B के @25 मी में है। बिन्दु L, बिन्दु K के $20 मी में है।

बिन्दु Q, बिन्दु L के #40 मी में है। बिन्दु F, बिन्दु Q के &50 मी में है।

बिन्दु E £ D F है। बिन्दु D, बिन्दु F के @30 मी में है।

 

बिन्दु J पर पार्क हवाई जहाज तक पहुँचने के लिए बिन्दु D से कार को कितनी दूरी तय करनी होगी?