जौनपुर नगर किसकी स्मृति में स्थापित किया गया था?
फिरोजशाह तुगलक ने 300 नवीन नगरों की स्थापना की थी। उसके द्वारा बसाए गए नगरी में फतेहाबाद, हिसार, फिरोजपुर, जौनपुर प्रमुख थे। जौनपुर की स्थापना फिरोज तुगलक ने अपने चचेरे भाई जौना खाँ (मुहम्मद बिन तुगलक) की स्मृति में की थी। सुल्तान मुहम्मद शाह द्वितीय के शासन काल (1394 ई.) में जौनपुर एक स्वतंत्र राज्य बना इसका संस्थापक मलिक सरवर था जिसने स्वतंत्र शर्की की स्थापना की। मलिक सरवर मुहम्मद शाह द्वितीय का दास था। सुल्तान ने उसे मलिक उस-शर्क (पूर्व का स्वामी) तथा ख्वाजा-ए-जहाँ की उपाधि प्रदान की थी। शर्की शासकों ने लगभग 85 वर्षों तक जौनपुर की स्वतंत्रता को स्थापित रखा, किंतु 1479 ई. में बहलोल लोदी ने इसके अंतिम शासक हुसैन शाह शर्की को पराजित कर जौनपुर को पुनः दिल्ली सल्तनत का अंग बना लिया
संबंधित प्रश्न (Related)
राजवंश जो कन्नौज पर आधिपत्य स्थापित करने में त्रिकोणीय संघर्ष में उलझे हुए थे, वह थे?
(a) चोल
(b) पाल
(c) गुर्जर
(d) राष्ट्रकूट
कूट :
इंदिरा गाँधी नक्षत्रशाला कहाँ है?
उत्तर प्रदेश में सौर फोटो वोल्टाइक पॉवर प्लांट कार्यक्रम कब से प्रारंभ किया गया?
उत्तर प्रदेश के उत्तर में कौन सी पर्वत श्रेणियाँ हैं?
लखनऊ-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे निम्न में से किस जिले से नहीं गुजरेगी?