पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में 1996 के क्रिकेट विश्वकप का मैच किन दो टीमों के बीच खेला गया था?
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में 1996 के क्रिकेट विश्वकप का मैच (हीरो कप) जिम्बाब्बे – केन्या के बीच खेला गया था। बिहार में खेलकूद के प्रदर्शन तथा राष्ट्रीय स्तर के खेल समारोह आयोजित करने हेतु कई स्टेडियमों का निर्माण किया गया है। पटना में तीन बड़े स्टेडियम बनाए गये हैं। सबसे बड़ा स्टेडियम मोईनुल हक स्टेडियम है। इसकी क्षमता 25000 दर्शकों की है तथा यहाँ अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल तथा क्रिकेट मैज आयोजित किये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त फुलवारी शरीफ में मिथलेश स्टेडियम तथा खगोल में रेलवे स्टेडियम का निर्माण किया गया है।
संबंधित प्रश्न (Related)
बिहार में किस दिनांक को नमक सत्याग्रह शुरू करने की तिथि निश्चित की गई थी?
किसे भारत का राष्ट्रकवि होने का गौरव प्राप्त हुआ है?
1857 के विद्रोह ने बिहार के कई नगरों को प्रभावित किया था। बिहार के विभिन्न नगरों में विद्रोह के विस्फोट का सही क्रम निम्नलिखित में कौन प्रकट करता है?
द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ आयोजित हुई थी?
बिहार के किस जिले की सीमा नेपाल से लगने वाले जिलों में सबसे कम है?