बिहार प्रदेश में बलथर मिट्टी का विस्तार क्षेत्र है-
बलथर मिट्टी गंगा के मैदान और छोटानागपुर पठार के संगम-स्थल पर पश्चिम में कैमूर से लेकर पूर्व में भागलपुर तक विस्तृत है। इस मिट्टी का निर्माण छोटानागपुर से आनेवाली नदियों के द्वारा निर्मित जलोढ़पंख में जलोढ़ के निक्षेप से हुआ है। इसका रंग पीलापन लिये हुए लाल होता है तथा इसमें बालू और कंकड़ को बहुलता रहती है। यह अपेक्षाकृत कम उपजाऊ मिट्टी है जिसमें आलू, मक्का ज्वार, मरुआ, कुलथी, अरहर आदि की खेती की जाती है।
संबंधित प्रश्न (Related)
बिहार में पुनपुन नदी किस स्थान पर गंगा में मिलती है?
बिहार राज्य के गाँवों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य किस एजेंसी को सौंपा गया है?
पूरे बिहार में आर्द्रता न्यूनतम किस माह में रहता है?
मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?
बिहार में प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना किसने की थी?