बिहार में अमझौर पहाड़ियों में पायराइट का खान पाया जाता है, वह किस जिले में स्थित है?
रोहतास और कैमूर जिले के कैमूर पठार अथवा रोहतास पठार में चूना-पत्थर, डोलोमाइट, शैल, बालू-पत्थर और क्वार्ट्जाइट के रुप में पायी जाती हैं। इसी समूह में भारत का सर्वाधिक पायराइट पाया जाता है, जिसका उपयोग सल्फ्यूरिक अम्ल बनाने में होता है। पायराइट के भंडार में बिहार को पूरे देश में लगभग एकाधिकार प्राप्त है। इसका उपयोग रासायनिक उद्योगों के अतिरिक्त रबड़, चीनी, कागज आदि उद्योगों में होता है। रोहतास जिला के 125 वर्ग किमी. क्षेत्र में पायराइट का निक्षेप मिलता है, जहाँ अमझोर, कसिसिया, मन्दा, योगियामा तथा कुरियारी के क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं। अमझोर पायराइट की खान भूमिगत खदान है, जिसका विकास FCI सिंदरी इकाई की आपूर्ति करने के लिए किया गया था।
संबंधित प्रश्न (Related)
बिहार के किस नेता ने महात्मा गाँधी के साथ किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था?
रॉल्फ फिच ने बिहार की यात्रा कब की थी?
बाबू कुँवर सिंह ने कहाँ बन्दूकें एवं गोला बारूद बनाने का एक कारखाना कहाँ स्थापित किया था ?
पटना में नमक सत्याग्रह किसके नेतृत्व में हुआ था ?
उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले बिहार के जिले का सही समूह कौन-सा है?