बिहार में पर्यटन के विकास के लिए कौन-सी कार्य किए जाने की आवश्यकता है?
बिहार, अपने ऐतिहासिक गौरव, सांस्कृतिक वैभव, भौगोलिक सम्पन्नता, प्राकृतिक सुंदरता, वन-सम्पदा और जीव-जन्तुओं की विविधता के कारण पर्यटकों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है जहाँ सभी धर्मो, रुचियों और परम्पराओं के लोगों के लिए पर्यटन के अनुकूल अवसर और उपयुक्त स्थल उपस्थित हैं। यहाँ की गौरवशाली परम्पराएँ, विलक्षण रीति-रिवाज, समृद्ध संस्कृति एवं सामाजिक जीवन पद्धतियाँ, मेले-त्योहार आदि, सदियों से देशी और विदेशी यात्रियों को आकर्षित करते रहे हैं। अतः बिहार में पर्यटन के विकास के लिए बिहार की अच्छी छवि का निर्माण एवं प्रचार प्रसार, भौतिक अधिसंरचना में सुधार तथा बेहतर नागरिक सुविधाएँ का विकास-कार्य किए जाने की आवश्यकता है।
संबंधित प्रश्न (Related)
बिहार में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक तथा छात्र अनुपात निर्धारित किया गया है-
बिहार सहित पूर्वी भारत में आर्यों के विस्तार में क्या सहायक था?
मौर्य समाज का सात वर्गों में विभाजन का विशेष रूप से उल्लेख किया जा सकता है
देश के प्रथम गरीब रथ ट्रेन का परिचालन बिहार में कब प्रारंभ किया गया?
यूनानी दूत डायमेकस का आगमन मगध के किस शासक के दरबार में हुआ?