पटना कालेज की स्थापना कब हुई थी?
बिहार में आधुनिक शिक्षा को सबसे पहले कायस्थों और मुसलमानों ने अपनाया। टिकारी के महाराजा मित्रजित सिंह एवं उनकी मुस्लिम पत्नी ने आधुनिक शिक्षा की लोकप्रिय बनाने में विशेष योगदान दिया। 7 मार्च, 1835 ई. को लॉर्ड विलियम बेंटिंक की सरकार ने यह घोषणा की कि 'शिक्षा के लिए जो कुछ भी कोष मंजूर हो उसे केवल अंग्रेजी-शिक्षा के लिए ही खर्च करना सर्वोत्तम है।' इस घोषणा के बाद ही पूर्णिया में अंग्रेजी बाल शिक्षा केंद्र स्थापित हुए। इसके बाद एक बिहारशरीफ तथा दूसरा भागलपुर में भी स्थापित हुआ। उसके शीघ्र बाद ही पटना, आरा तथा छपरा में भी जिला स्कूल स्थापित हुए। पटना का यही जिला स्कूल 9 जनवरी, 1863 ई. में पटना कॉलेज के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।
संबंधित प्रश्न (Related)
अंग्रेजों द्वारा बिहार के लिए एक प्रांतीय सभा का गठन कब किया गया था ?
हनुमान नगर जलाशय किस नदी पर है?
बिहार में धातु प्रस्तरयुगीन अवशेष कहाँ से मिले हैं?
सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर के सत्याग्रहियों को अपने हाथ से तिलक लगाते हुए किसका कथन था कि "दांडी यात्रा के लिए प्रस्थान करते समय मैंने इन्ही हाथों से उस बूढ़े (महात्मा गांधी) को टीका लगाया है। आज मैं उन्हीं हाथों से तुम लोगों को टीका लगाता हूँ और तुम लोगों को इस महान कार्य में योगदान देने के लिए विदा कर रहा हूँ।"
मुस्लिम लीग की 'प्रत्यक्ष कार्यवाई दिवस' की घोषणा के बाद बिहार में पूर्ण हड़ताल किस दिनांक को हुई थी?