Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

N, O, P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार क्षेत्र के चारों ओर एक-दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, परन्तु यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। कुछ व्यक्ति केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, जबकि कुछ बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में) R, T के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। T का मुख केन्द्र की ओर है। O, R के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। R तथा O के मुख विपरीत दिशा में है।

 

O के निकटतम पड़ोसियों के मुख केन्द्र की ओर हैं। P, O के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। U, P के एकदम बाएँ बैठा है। N, Q के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। Q और O दोनों के मुख एक ही दिशा की ओर हैं। Q, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के निकटतम पड़िसियों के मुख विपरीत दिशा में हैं (अर्थात् यदि एक पड़ोसी का मुख केन्द्र की ओर है, तो दूसरे का मुख बाहर की ओर होगा)।

 

दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न चार में से तीन एकसमान हैं और अपना एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा एक है जो इस समूह में नहीं आता है?

A U
B S
C P
D Q
Correct Answer: D
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

सात व्यक्ति A, B, C, W, X, Y तथा Z एक सात मन्जिला इमारत के सात विभिन्न तलों पर रहते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। इमारत के सबसे नीचे वाले तल को संख्या एक, उससे ऊपर वाले तल को संख्या दो तथा इसी प्रकार आगे भी तथा सबसे ऊपर तल को संख्या सात दी गई है। X तथा B के बीच में केवल चार लोग रहते हैं। X, B के ऊपर किसी एक तल पर रहता है। B तथा W के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A, C के तुरन्त ऊपर वाले तल पर रहता है। Z और B के बीच दो से अधिक व्यक्ति रहते हैं। Y, Z के नीचे किसी तल पर रहता है।

 

दी गई व्यवस्था के आधार पर, X एक निश्चित नियम के अनुसार Z से सम्बन्धित है। इसी प्रकार Z, W से सम्बन्धित है। इसी नियम के आधार पर निम्न में से कौन-सा A से सम्बन्धित है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

दस व्यक्ति दो समान्तर पंक्तियों में, प्रत्येक पंक्ति में पाँच व्यक्ति, इस प्रकार बैठे हैं कि सन्निकट व्यक्तियों के बीच की दूरी समान रहती है।

पंक्ति 1 में R, S, T, U और V बैठे हैं (परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में) और उन सभी का मुख उत्तर दिशा में है।

पंक्ति 2 में F, G, H, I और J बैठे हैं (परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में) और उन सभी का मुख दक्षिण दिशा में है। इसलिए दिए हुए बैठक व्यवस्थिकरण में एक पंक्ति में बैठे व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति के सामने है। T उस व्यक्ति के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठता है जो F के सामने है। F और I के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठते हैं, वह व्यक्ति जिसका मुख U की ओर है, H के निकटतम बाईं ओर बैठता है। H और J के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठता है। वह व्यक्ति मुख G की ओर है, R के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठता है। H का मुख V की ओर नहीं है।

 

दी गई जानकारी के अनुसार, निम्न में से कौन सत्य है?

छः व्यक्ति K, L, M, N, O तथा P मेज के इर्द-गिर्द बैठे हैं।

 

* K तथा L एक-दूसरे के विपरीत हैं।

* K के बाईं ओर M है।

* O तथा N एक-दूसरे के विपरीत हैं।

* N के दाईं ओर P है।

 

L के बाईं ओर कौन है?

पाँच भिन्न-भिन्न रंगों की बसें दक्षिण दिशोन्मुख एक पंक्ति में खड़ी हैं। उनमें काली बस, लाल बस के ठीक दाईं ओर खड़ी है, हरी बस, नीली और पीली के बीच में खड़ी है तथा पीली बस, काली और हरी के बीच में है, तब बिल्कुल बीच में किस रंग की बस है?

निर्देश : निम्न प्रश्न का उत्तर दी गई जानकारी के आधार पर दीजिए।

 

I. A, B, C, D तथा E एक पंक्ति में बैठे हुए हैं तथा दक्षिण दिशा की ओर देख रहे हैं। जबकि M, N, O, P तथा Q दूसरी समानान्तर पंक्ति में बैठे हुए हैं तथा उत्तर दिशा की ओर देख रहे हैं।

II. M, D के सामने है जो B के तुरन्त बाईं ओर है।

III. P, M तथा Q के ठीक बीच में है।

IV. B के ठीक सामने O है जबकि Q के ठीक सामने A है।

V. Q तथा C एक-दूसरे के विकर्णवत् है।

 

E के तुरन्त बाएँ कौन है?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein