निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार घेरे में केन्द्र की ओर मुँह करके खड़े हैं। A और C एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं तथा E व B भी एक-दूसरे के साथ बैठे हैं। B, F के बाईं ओर अगला है। D और E के बीच में दो व्यक्ति बैठे हैं। A, E के बगल में नहीं बैठा है।
E के बाईं ओर अगला व्यक्ति कौन है?
संबंधित प्रश्न (Related)
निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
N, O, P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार क्षेत्र के चारों ओर एक-दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, परन्तु यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। कुछ व्यक्ति केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, जबकि कुछ बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में) R, T के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। T का मुख केन्द्र की ओर है। O, R के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। R तथा O के मुख विपरीत दिशा में है।
O के निकटतम पड़ोसियों के मुख केन्द्र की ओर हैं। P, O के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। U, P के एकदम बाएँ बैठा है। N, Q के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। Q और O दोनों के मुख एक ही दिशा की ओर हैं। Q, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के निकटतम पड़िसियों के मुख विपरीत दिशा में हैं (अर्थात् यदि एक पड़ोसी का मुख केन्द्र की ओर है, तो दूसरे का मुख बाहर की ओर होगा)।
निम्न में से U के बाएँ को दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
ढोण्ढू, चिण्टू, टीटू, चीकू, सोनू, मोनू, बिट्टू तथा सोण्टी एक वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। सोण्टी, टीटू के दाएँ तीसरे स्थान पर है तथा सोनू के बाएँ दूसरे स्थान पर है। चिण्टू, सोण्टी या टीटू का निकटतम पड़ोसी नहीं है। मोनू, चीकू के दाएँ दूसरे स्थान पर है तथा टीटू का निकटतम पड़ोसी है. बिट्टू, सोनू का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
निम्न में से कौन, चिण्टू के बाएँ दूसरे स्थान पर है?
निर्देश : दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढिए।
एक परिवार के साथ सदस्य A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में खड़े (जरुरी नहीं इसी क्रम में हों) C और B के मध्य उतने व्यक्ति खड़े हैं, जितने G और C के मध्य खड़े हैं। D का स्थान बाएँ छोर से तीसरा और E के बाएँ तीसरा है। A और D तथा F और C परस्पर पड़ोसी हैं। B, E का पड़ोसी है।
प्रश्न:- निम्नलिखित में से F के निकटतम दाएँ कौन खड़ा है?
निर्देश : निम्न प्रश्न का उत्तर दी गई जानकारी के आधार पर दीजिए।
I. A, B, C, D तथा E एक पंक्ति में बैठे हुए हैं तथा दक्षिण दिशा की ओर देख रहे हैं। जबकि M, N, O, P तथा Q दूसरी समानान्तर पंक्ति में बैठे हुए हैं तथा उत्तर दिशा की ओर देख रहे हैं।
II. M, D के सामने है जो B के तुरन्त बाईं ओर है।
III. P, M तथा Q के ठीक बीच में है।
IV. B के ठीक सामने O है जबकि Q के ठीक सामने A है।
V. Q तथा C एक-दूसरे के विकर्णवत् है।
E के तुरन्त बाएँ कौन है?
पाँच बच्चे A, B, C, D और E एक पंचभुजाकार मेज के कोनों पर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, E और C के बीच में है। D, E के दाईं ओर है। C के बाईं ओर कौन है ?