निर्देश : दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
सात व्यक्ति A, B, C, W, X, Y तथा Z एक सात मन्जिला इमारत के सात विभिन्न तलों पर रहते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। इमारत के सबसे नीचे वाले तल को संख्या एक, उससे ऊपर वाले तल को संख्या दो तथा इसी प्रकार आगे भी तथा सबसे ऊपर तल को संख्या सात दी गई है। X तथा B के बीच में केवल चार लोग रहते हैं। X, B के ऊपर किसी एक तल पर रहता है। B तथा W के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A, C के तुरन्त ऊपर वाले तल पर रहता है। Z और B के बीच दो से अधिक व्यक्ति रहते हैं। Y, Z के नीचे किसी तल पर रहता है।
यदि C अपना स्थान Z के साथ बदल ले तथा B अपना स्थान A के साथ बदल ले, तो इस प्रकार बनी नई व्यवस्था में A तथा Z के बीच कितने लोग होंगे?
संबंधित प्रश्न (Related)
निर्देश : दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
S, T, U, V, W, X, Y और Z एक वृत्तीय क्षेत्र के चारों ओर बैठे हैं परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में। सभी के बीच में समान दूरी है। केवल दो लोगों का मुख केन्द्र की ओर है और शेष सभी का बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में)
Y, W के बाएँ दूसरा है। S, Y के बाएँ दूसरा है। S और Z के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठता है। T, S के तुरन्त दाएँ बैठता है। T, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। V, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। X के दोनों निकटतम पड़ोसियों का मुख केन्द्र की ओर है।
दिए हुए बैठने के व्यवस्थिकरण के अनुसार, निम्न चार में से तीन किसी प्रकार एकसमान हैं और इसलिए एक समूह बनाते हैं। निम्न में से कौन इस समूह के अन्तर्गत नहीं आता?
छः मित्र A, B, C, D, E एवं F एक वृत्ताकार दायरे में केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। सभी पड़ोसी अपने पड़ोसी से एकसमान दूरी पर बैठे हैं। हर कोई किसी एक मित्र के एकदम सामने बैठा है। D न तो C के बगल में बैठा है और न ही सामने बैठा है। A और F एक-दूसरे के सामने बैठे हैं। B, C के सामने बैठा है। D के सामने कौन बैठा है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति दो समानान्तर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में चार व्यक्ति हैं। ये सभी इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक निकटस्थ व्यक्तियों के बीच समान दूरी है। पहली पंक्ति में M, N, O और P बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में और इन सभी का मुख उत्तर की ओर है। दूसरी पंक्ति में W, X, Y और Z बैठे हैं (परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) और इन सभी का मुख दक्षिण दिशा की ओर है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि बैठने की इस व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे अन्य व्यक्ति की ओर है। O, पंक्ति के एकदम किनारे पर बैठे व्यक्ति के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जिसका मुख O की ओर है, वह W का निकटतम पड़ोसी है। X, W के निकटतम दाएँ बैठा है। वह व्यक्ति, जिसका मुख X की ओर है, वह P के बाएँ किसी स्थान पर बैठा है। P का मुख W की ओर नहीं है। वह व्यक्ति, जिसका मुख Z की ओर है, वह M के निकटतम दाएँ बैठा है।
Q व T के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
A, B, C, D, P, Q, R व S केन्द्र की ओर मुँह न करके एक वृत्त के इर्द-गिर्द बैठे हुए हैं (केन्द्र के विपरीत ओर मुँह करके)। P, A के बाएँ को तीसरा और R, A के दाएँ को दूसरा है। Q, न तो P और न ही R के एकदम बगल में है। C, B के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है और S, C व R के ठीक बीच में बैठा है।
P व S के बीच में कौन बैठा है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
छः व्यक्ति A, B, C, D, E तथा F एक षट्भुजाकार मैदान के कोनों पर बैठे हैं। षट्भुज की सभी भुजाओं की लम्बाई समान है। A, B या C के अगल-बगल नहीं है। D, C या E के अगल-बगल नहीं है। B और C अगल-बगल बैठे हैं। F, D तथा C के बीच में है।
निम्न में से कौन-सा समूह बैठक व्यवस्था के सही क्रम में है?