Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

नौ व्यक्ति E, F, G, H, K, L, M, N और O एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके एक–दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। रेखा के किसी भी अन्तिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति और E के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K, E के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठे है। H, M के बाएँ स्थान पर बैठा है। M रेखा के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। M, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H और K के मध्य बैठे हुए व्यक्तियों की संख्या, M और O के मध्य बैठे हुए व्यक्तियों की संख्या का दोगुना है। G और E के मध्य दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। G, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है, F, L का निकटतम पड़ोसी है, लेकिन H का नहीं।

 

H के बाएँ दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

A N
B K
C F
D E
Correct Answer: C
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। H, B की ओर उन्मुख है। F और B के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। E, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। F, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, जो G के निकटतम पड़ोसियों में से एक है। C, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

 

F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर निम्नलिखित में से कौन बैठा है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

एक इमारत में सात मन्जिलें एक से सात क्रम में इस प्रकार हैं कि भूतल को क्रम संख्या एक, उसके ऊपर वाले तल को क्रम संख्या दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले को क्रम संख्या सात दिया गया है। सात व्यक्तियों यथा P, Q, R, S, T, U तथा V में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है। P तथा R के तलों के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। V, जो सातवें तल पर है उसके ठीक नीचे वाले तल पर Q रहता है। Q, R के ठीक ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। R, T के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। U, S के ऊपर है परन्तु एकदम ऊपर न हो।

 

निम्नलिखित में से कौन P के तल के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है?

छह मित्र A, B, C, D, E तथा F केन्द्र की ओर मुख करके गोलाकार बैठे हैं। F, A के ठीक बाएँ बैठा है तथा B, E के सामने बैठा है। A तथा D एक-दूसरे के सामने बैठें हैं। F के सामने कौन बैठा है?

पाँच लड़के A, B, C, D तथा E एक पंक्ति में A, B के दाईं ओर है और E, B के बाईं ओर, लेकिन C के दाईं ओर है और A, D के बाईं ओर है। यह बताइए कि बाईं ओर से दूसरा लड़का कौन है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति A, B, C, D, M, N, O और P एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द (लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) इस प्रकार बैठे हैं, कि चार व्यक्ति तो मेज के चारों किनारों पर और शेष चार व्यक्ति मेज की प्रत्येक भुजा के मध्य बैठे हैं, जो भुजाओं के मध्य में बैठे हैं उनका मुख केन्द्र की ओर तथा जो भुजाओं के किनारे पर बैठे हैं उनका मुख केन्द्र से बाहर की ओर है।

A एक भुजा के मध्य बैठा है। A और M के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। A, B के दाएँ तीसरा है। B और N के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, N के दाएँ दूसरा है। O और C का मुख समान दिशा में हैं। M, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। P, D के दाएँ दूसरा है।

 

दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार एक समान हैं तथा वे अपना एक समूह बनाते हैं, वह कौन-सा है जो इस समूह में नहीं आता है?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein