Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

S, T, U, V, W, X, Y और Z एक वृत्तीय क्षेत्र के चारों ओर बैठे हैं परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में। सभी के बीच में समान दूरी है। केवल दो लोगों का मुख केन्द्र की ओर है और शेष सभी का बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में)

Y, W के बाएँ दूसरा है। S, Y के बाएँ दूसरा है। S और Z के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठता है। T, S के तुरन्त दाएँ बैठता है। T, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। V, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। X के दोनों निकटतम पड़ोसियों का मुख केन्द्र की ओर है।

 

Z के तुरन्त दाएँ कौन बैठा है?

A Y
B V
C T
D X
Correct Answer: B
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

K, L, M, P, Q, R, S और T एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार वर्ग के चारों कोनों पर बैठे हैं जबकि चार चारों भुजाओं में प्रत्येक के बीच बैठे है। जो कोनों पर बैठे हैं उनका मुँह बाहर की ओर है और जो भुजाओं के बीच बैठे हैं उनका मुँह मेज के केन्द्र की ओर है।

 

P, S के दाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। S का मुँह केन्द्र की ओर है। Q, M के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। M भुजाओं के मध्य में नहीं बैठा है। Q व R के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, M के बगल में नहीं बैठा है। T का मुँह केन्द्र की ओर है। K, R के बगल में नहीं बैठा है।

 

Q व R के ठीक बीच में कौन बैठा है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

ढोण्ढू, चिण्टू, टीटू, चीकू, सोनू, मोनू, बिट्टू तथा सोण्टी एक वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। सोण्टी, टीटू के दाएँ तीसरे स्थान पर है तथा सोनू के बाएँ दूसरे स्थान पर है। चिण्टू, सोण्टी या टीटू का निकटतम पड़ोसी नहीं है। मोनू, चीकू के दाएँ दूसरे स्थान पर है तथा टीटू का निकटतम पड़ोसी है. बिट्टू, सोनू का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

 

निम्न में से, सोण्टी तथा सोनू का निकटतम पड़ोसी कौन है?

छः बच्चे A, B, C, D, E तथा F एक पंक्ति में खड़े हैं। B, F और D के बीच में है। E, A और C के बीच में है। A न तो F के साथ खड़ा है और न ही D के साथ। C, D के साथ नहीं खड़ा है। F बच्चों के निम्न युग्मों में से किसके बीच में है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति दो समानान्तर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में चार व्यक्ति हैं। ये सभी इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक निकटस्थ व्यक्तियों के बीच समान दूरी है। पहली पंक्ति में M, N, O और P बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में और इन सभी का मुख उत्तर की ओर है। दूसरी पंक्ति में W, X, Y और Z बैठे हैं (परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) और इन सभी का मुख दक्षिण दिशा की ओर है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि बैठने की इस व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे अन्य व्यक्ति की ओर है। O, पंक्ति  के एकदम किनारे पर बैठे व्यक्ति के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जिसका मुख O की ओर है, वह W का निकटतम पड़ोसी है। X, W के निकटतम दाएँ बैठा है। वह व्यक्ति, जिसका मुख X की ओर है, वह P के बाएँ किसी स्थान पर बैठा है। P का मुख W की ओर नहीं है। वह व्यक्ति, जिसका मुख Z की ओर है, वह M के निकटतम दाएँ बैठा है।

 

निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार समान हैं इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है जो इस समूह में नहीं आता है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

A, B, C, D, P, Q, R व S केन्द्र की ओर मुँह न करके एक वृत्त के इर्द-गिर्द बैठे हुए हैं (केन्द्र के विपरीत ओर मुँह करके)। P, A के बाएँ को तीसरा और R, A के दाएँ को दूसरा है। Q, न तो P और न ही R के एकदम बगल में है। C, B के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है और S, C व R के ठीक बीच में बैठा है।

 

A से घड़ी की उल्टी दिशा में गिनती की जाए, तो A और P के बीच कितने लोग बैठे हैं?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein