Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

एक पंक्ति में पाँच घर, A, B, C, D और E हैं। A, B के दाएँ और C के बाएँ है। E, A के दाएँ है। B, D के दाएँ है। यह बताइए कि कौन-सा घर मध्य में है ?

A E
B A
C B
D D
Correct Answer: B
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

एक भवन में सात तल हैं, जिन्हें एक से सात क्रमांक इस प्रकार दिया गया है कि भूतल को एक, उससे ऊपर वाले तल को दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल को क्रमांक सात दिया गया है। सात व्यक्तियों तथा L, M, N, O, P, Q तथा R में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है।

 

O पाँच क्रमांक वाले तल पर रहता है। N तथा Q के तलों के बीच तीन व्यक्ति रहते हैं। N, O के ऊपर किसी तल पर रहता है। P, R के तल के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। L तथा P के तलों के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है।

 

निम्नलिखित में से कौन सबसे ऊपरी तल पर रहता है?

एक पंक्ति में खड़े हुए पाँच सदस्यों में से U के दाईं ओर तथा Q के बाईं ओर R है। Q के दाईँ ओर तथा S के बाईं ओर P है। इस पंक्ति के मध्य में विद्यमान सदस्य को ढूँढिए।

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति H, I, J, K, L, M, N तथा O एक सीधी रेखा में एक-दूसरे से समान दूरी पर खड़े हैं। उनमें से कुछ का मुख उत्तर की ओर है तथा कुछ का दक्षिण की ओर। H के दाएँ तीसरे स्थान पर M खड़ा है। M रेखा के किसी एक छोर पर खड़ा है। H के बाएँ तीसरे स्थान पर L खड़ा है। J के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख उत्तर की ओर है। N, H के एकदम निकट नहीं खड़ा है। रेखा के दोनों छोरों पर खड़े व्यक्तियों का मुख एक ही ओर (दोनों का मुख या तो उत्तर की ओर है या दक्षिण की ओर) है। H के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख M के मुख से विपरीत दिशा की ओर है। O के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख एक-दूसरे से विपरीत दिशा की ओर है। L का एक निकटतम पड़ोसी K है, जिसका मुख उत्तर की ओर है। J तथा M के बीच में। खड़ा है। चार से अधिक व्यक्तियों का मुख उत्तर की ओर नहीं है।

 

I तथा O के ठीक बीच में कितने व्यक्ति खड़े हैं?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

A, B, C, D, P, Q, R व S केन्द्र की ओर मुँह न करके एक वृत्त के इर्द-गिर्द बैठे हुए हैं (केन्द्र के विपरीत ओर मुँह करके)। P, A के बाएँ को तीसरा और R, A के दाएँ को दूसरा है। Q, न तो P और न ही R के एकदम बगल में है। C, B के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है और S, C व R के ठीक बीच में बैठा है।

 

A के एकदम बाएँ कौन बैठा है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति A, B, C, D, M, N, O और P एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द (लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) इस प्रकार बैठे हैं, कि चार व्यक्ति तो मेज के चारों किनारों पर और शेष चार व्यक्ति मेज की प्रत्येक भुजा के मध्य बैठे हैं, जो भुजाओं के मध्य में बैठे हैं उनका मुख केन्द्र की ओर तथा जो भुजाओं के किनारे पर बैठे हैं उनका मुख केन्द्र से बाहर की ओर है।

A एक भुजा के मध्य बैठा है। A और M के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। A, B के दाएँ तीसरा है। B और N के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, N के दाएँ दूसरा है। O और C का मुख समान दिशा में हैं। M, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। P, D के दाएँ दूसरा है।

 

बैठने की व्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein