निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति दो समानान्तर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में चार व्यक्ति हैं। ये सभी इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक निकटस्थ व्यक्तियों के बीच समान दूरी है। पहली पंक्ति में M, N, O और P बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में और इन सभी का मुख उत्तर की ओर है। दूसरी पंक्ति में W, X, Y और Z बैठे हैं (परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) और इन सभी का मुख दक्षिण दिशा की ओर है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि बैठने की इस व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे अन्य व्यक्ति की ओर है। O, पंक्ति के एकदम किनारे पर बैठे व्यक्ति के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जिसका मुख O की ओर है, वह W का निकटतम पड़ोसी है। X, W के निकटतम दाएँ बैठा है। वह व्यक्ति, जिसका मुख X की ओर है, वह P के बाएँ किसी स्थान पर बैठा है। P का मुख W की ओर नहीं है। वह व्यक्ति, जिसका मुख Z की ओर है, वह M के निकटतम दाएँ बैठा है।
N के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
संबंधित प्रश्न (Related)
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। H, B की ओर उन्मुख है। F और B के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। E, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। F, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, जो G के निकटतम पड़ोसियों में से एक है। C, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
A की ओर निम्नलिखित में से कौन उन्मुख है?
पाँच भिन्न-भिन्न रंगों की बसें दक्षिण दिशोन्मुख एक पंक्ति में खड़ी हैं। उनमें काली बस, लाल बस के ठीक दाईं ओर खड़ी है, हरी बस, नीली और पीली के बीच में खड़ी है तथा पीली बस, काली और हरी के बीच में है, तब बिल्कुल बीच में किस रंग की बस है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति H, I, J, K, L, M, N तथा O एक सीधी रेखा में एक-दूसरे से समान दूरी पर खड़े हैं। उनमें से कुछ का मुख उत्तर की ओर है तथा कुछ का दक्षिण की ओर। H के दाएँ तीसरे स्थान पर M खड़ा है। M रेखा के किसी एक छोर पर खड़ा है। H के बाएँ तीसरे स्थान पर L खड़ा है। J के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख उत्तर की ओर है। N, H के एकदम निकट नहीं खड़ा है। रेखा के दोनों छोरों पर खड़े व्यक्तियों का मुख एक ही ओर (दोनों का मुख या तो उत्तर की ओर है या दक्षिण की ओर) है। H के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख M के मुख से विपरीत दिशा की ओर है। O के अगल-बगल खड़े व्यक्तियों का मुख एक-दूसरे से विपरीत दिशा की ओर है। L का एक निकटतम पड़ोसी K है, जिसका मुख उत्तर की ओर है। J तथा M के बीच में। खड़ा है। चार से अधिक व्यक्तियों का मुख उत्तर की ओर नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन J के दाएँ चौथे स्थान पर खड़ा है?
निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
* आठ मित्र G, H, I, J, N, O, P और Q एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में।
* H, O के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। O पंक्ति के किसी एक छोर पर बैठा है।
* H और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं।
* I, J के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। J और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं।
* P, N का एक निकटतम पड़ोसी नहीं है।
प्रश्न:- निम्न में से कौन J और G के बीच बैठे हैं?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार घेरे में केन्द्र की ओर मुँह करके खड़े हैं। A और C एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं तथा E व B भी एक-दूसरे के साथ बैठे हैं। B, F के बाईं ओर अगला है। D और E के बीच में दो व्यक्ति बैठे हैं। A, E के बगल में नहीं बैठा है।
E के बाईं ओर अगला व्यक्ति कौन है?