एक पंक्ति में, A का स्थान शुरु से 18वाँ है, जबकि B का स्थान अन्त से 16वाँ है। यदि C का स्थान शुरु से 25वाँ हो और वह A तथा B के बिल्कुल बीच में हो, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति हैं?
संबंधित प्रश्न (Related)
किसी कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के बीच विनय का क्रमांक ऊपर से 13वाँ और नीचे से 26वाँ है। यदि 7 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हों, तो बताइए कि इस परीक्षा में कुल कितने विद्यार्थी थे?
X, Z से बड़ा है और Y, Z से छोटा है। Z, W से बड़ा है। W, X से छोटा है। सबसे बड़ा कौन है?
P, Q, R और S चार पुरुष हैं। P सबसे अधिक आयु का है, परन्तु सबसे अधिक गरीब नहीं है। R सबसे अधिक धनवान है, परन्तु सबसे अधिक आयु वाला नहीं है। Q की आयु S से अधिक है, किन्तु P या R की आयु से अधिक नहीं है। P, Q से अधिक धनवान है, परन्तु S से अधिक धनवान नहीं है। चारों पुरुषों को क्रमशः आयु और धनाढ़यता के अवरोही क्रम में निम्नलिखित किस रुप में क्रमबद्ध कर सकते हैं?
74 लड़कियों की एक पंक्ति में, श्वेता बाएँ छोर से 27वें स्थान पर है। पलक, श्वेता के दाएँ 7वें स्थान पर है। पलक का स्थान पंक्ति के दाएँ छोर की ओर से क्या है?
31 विद्यार्थियों की एक कक्षा में अनुज का स्थान 17वाँ है। अन्त से उसका कौन-सा स्थान है?