Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : नीचे दी हुई सूचना को आगे के प्रश्न का उत्तर देने के लिए ध्यान से पढ़िए।

 

खेल के एक मैदान में A, B, C, D, एवं E उत्तर की ओर मुँह करके जैसा कि नीचे वर्णन किया है, खड़े हुए हैं।

I. B, D की दाई ओर 50 मी दूरी पर है।

II. A, B के दक्षिण में 60 मी दूरी पर है।

III. C, D के पश्चिम में 40 मी दूरी पर है।

IV. E, B के उत्तर में 20 मी दूरी पर है।

 

C तथा E के बीच कम-से-कम दूरी कितने मीटर लगभग है?

A 53
B 78
C 92
D 120
Correct Answer: C
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

बिन्दु U, बिन्दु Q के 10 मी उत्तर में है। बिन्दु T, बिन्दु U के 10 मी पूर्व में है। बिन्दु S, बिन्दु T के 15 मी दक्षिण में है। बिन्दु P, बिन्दु Q के 20 मी दक्षिण में है। बिन्दु R, बिन्दु P के 25 मी पूर्व में है। बिन्दु L, बिन्दु S के 15 मी पूर्व में है और बिन्दु  M, बिन्दु U और P का मध्य बिन्दु है।

 

निम्नलिखित में से कौन-से बिन्दु सीधी रेखा में है?

कमल उत्तर दिशा में 10 किमी चलता है। वहाँ से वह वापस मुड़ता है और 6 किमी दक्षिण दिशा में चलता है। इसके बाद वह 3 किमी पूर्व दिशा में जाता है। तब वह मूलबिन्दु से कितनी दूरी पर पहुँच जाता है?

A और B के घर उत्तर-दक्षिण की ओर जाती हुई एक सड़क पर एक-दूसरे के आमने-सामने स्थित हैं, जिसमें A का घर पश्चिम की ओर है। A अपने घर से बाहर आता है, बाएँ मुड़ता है, 5 किमी की यात्रा करता है, दाएँ मुड़ता है और D के घर के सामने तक 5 किमी की यात्रा करता है। B बिल्कुल वैसा ही करता है और C के घर के सामने पहुँच जाता है इस सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

दो महिलाएँ व दो पुरुष ताश खेल रहे हैं, और वे मेज की उत्तर, पूर्व, दक्षिण व पश्चिम की ओर बैठे हैं। किसी भी महिला का मुख पूर्व की ओर नहीं है। वे व्यक्ति जो एक-दूसरे के सामने बैठे हैं, समान लिंग के नहीं हैं। एक पुरुष का मुख दक्षिण की ओर है। महिलाओं का मुख किन दिशाओं में हैं?

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, प्रतीक #, &, @ और $ दर्शाए गए निम्नलिखित अर्थो के साथ प्रयोग किए गए हैं। निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर कीजिए।

 

नोट - दी गई दिशाएँ सटीक दिशाओं को इंगित करती हैं।

P # Q – P, Q की दक्षिण दिशा में है।

P @ Q – P, Q की उत्तर दिशा में है।

P & Q – P, Q की पूर्व दिशा में है।

P $ Q – P, Q की पश्चिम दिशा में है।

P £  Q S – P ऊर्ध्वाधर रुप से QS का मध्य-बिन्दु है।

 

नोट - दक्षिण पूर्व दिशा के लिए इसे P # & Q के रुप में लिखा गया है और आगे भी इसी तरह _______

जब यह दिया गया है कि कार एक बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार बायाँ मोड़ लेती है और यदि यह कार दो बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार दायाँ मोड़ लेती है।

बिन्दु S, बिन्दु B के &15 मी में है। बिन्दु J, बिन्दु S के @33 मी में है।

बिन्दु K, बिन्दु B के @25 मी में है। बिन्दु L, बिन्दु K के $20 मी में है।

बिन्दु Q, बिन्दु L के #40 मी में है। बिन्दु F, बिन्दु Q के &50 मी में है।

बिन्दु E £ D F है। बिन्दु D, बिन्दु F के @30 मी में है।

 

बिन्दु J पर पार्क हवाई जहाज तक पहुँचने के लिए बिन्दु D से कार को कितनी दूरी तय करनी होगी?

Promoted Content