मनु उत्तर में 40 किमी जाती है, दाएँ मुड़ती है और 80 किमी जाती है। पुनः दाएँ मुड़ती है और 30 किमी जाती है। अन्त में वह पुनः दाएँ मुड़ती है और 80 किमी चलती है। यदि वह इसके अतिरिक्त सीधे 50 किमी तथा बाएँ मुड़कर 10 किमी चले, तो वह आरम्भिक बिन्दु से कितनी दूर है?
संबंधित प्रश्न (Related)
रोहन, 3 किमी उत्तर दिशा में चलता है, उसके बाद वह बाएँ घूमकर 2 किमी चलता है। वह दोबारा बाएँ घूमकर 3 किमी चलता है। इसके बाद वह बाएँ घूमकर 3 किमी चलता है। तद्नुसार, वह अपने आरम्भिक बिन्दु से कितने किलोमीटर दूर पहुँच जाता है?
निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
बिन्दु B, बिन्दु A के दक्षिण में 25 मी की दूरी पर है। बिन्दु C, बिन्दु B के पूर्व में 10 मी की दूरी पर है। बिन्दु D, बिन्दु C के उत्तर में 30 मी की दूरी पर है। बिन्दु E, बिन्दु D के पूर्व में 7 मी की दूरी पर है। बिन्दु X, बिन्दु E के दक्षिण में 18 मी की दूरी पर है। बिन्दु M, बिन्दु X के दक्षिण में 12 मी की दूरी पर है। बिन्दु C, बिन्दु M के पश्चिम में 7 मी की दूरी पर है।
यदि बिन्दु W, बिन्दु A के उत्तर में 3 मी की दूरी पर है, तो बिन्दु B तथा बिन्दु W के बीच कितनी दूरी है?
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, प्रतीक #, &, @ और $ दर्शाए गए निम्नलिखित अर्थो के साथ प्रयोग किए गए हैं। निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर कीजिए।
नोट - दी गई दिशाएँ सटीक दिशाओं को इंगित करती हैं।
P # Q – P, Q की दक्षिण दिशा में है।
P @ Q – P, Q की उत्तर दिशा में है।
P & Q – P, Q की पूर्व दिशा में है।
P $ Q – P, Q की पश्चिम दिशा में है।
P £ Q S – P ऊर्ध्वाधर रुप से QS का मध्य-बिन्दु है।
नोट - दक्षिण पूर्व दिशा के लिए इसे P # & Q के रुप में लिखा गया है और आगे भी इसी तरह _______
जब यह दिया गया है कि कार एक बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार बायाँ मोड़ लेती है और यदि यह कार दो बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार दायाँ मोड़ लेती है।
बिन्दु S, बिन्दु B के &15 मी में है। बिन्दु J, बिन्दु S के @33 मी में है।
बिन्दु K, बिन्दु B के @25 मी में है। बिन्दु L, बिन्दु K के $20 मी में है।
बिन्दु Q, बिन्दु L के #40 मी में है। बिन्दु F, बिन्दु Q के &50 मी में है।
बिन्दु E £ D F है। बिन्दु D, बिन्दु F के @30 मी में है।
बिन्दु J पर पार्क हवाई जहाज तक पहुँचने के लिए बिन्दु D से कार को कितनी दूरी तय करनी होगी?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
बिन्दु U, बिन्दु Q के 10 मी उत्तर में है। बिन्दु T, बिन्दु U के 10 मी पूर्व में है। बिन्दु S, बिन्दु T के 15 मी दक्षिण में है। बिन्दु P, बिन्दु Q के 20 मी दक्षिण में है। बिन्दु R, बिन्दु P के 25 मी पूर्व में है। बिन्दु L, बिन्दु S के 15 मी पूर्व में है और बिन्दु M, बिन्दु U और P का मध्य बिन्दु है।
P के सम्बन्ध में T किस दिशा में है?
एक रेलगाड़ी पश्चिम दिशा में 120 किमी चलती है, फिर 30 किमी दक्षिण दिशा में तथा फिर स्टेशन पहुँचने स पहले 80 किमी पूर्व दिशा में चलती है। रेलगाड़ी के आरम्भिक बिन्दु से स्टेशन किस दिशा में है?