एक व्यक्ति अपने घर से चलना आरम्भ करता है और उत्तर की ओर 8 किमी चलता है, बाई ओर घूम जाता है और 6 किमी चलता है, फिर दाई ओर घूम जाता है और 5 किमी चलता है। अब, वह किस दिशा की ओर चल रहा है?
संबंधित प्रश्न (Related)
रानी तथा सरिता ने एक स्थान X से यात्रा आरम्भ की। रानी पश्चिम दिशा में और सरिता उत्तर दिशा में एकसमान गति से चली। कुछ समय बाद दोनों अपनी बाईं ओर मुड़ी और कुछ कदम चली। इसके बाद, यदि वे दुबारा अपने बाईं ओर मुड़े, तो उनके चेहरें किस दिशा में होंगे?
कैलाश 3 किमी पूर्व दिशा में चलता है और दक्षिण में मुड़कर 4 किमी चलता है। फिर पश्चिम में मुड़कर 6 किमी चलता है। वह प्रारम्भिक स्थल से कितनी दूर है?
महक अपने घर से टहलने जाती है। वह सुबह 6 : 00 बजे सूर्य के सम्मुख चलना शुरु कर देती है और 1 किमी सीधे चलती है। एक चौराहे पर, वह दाएँ मुड़ती है और फिर 1 किमी चलती है। अन्त में, वह एक यू-टर्न लेती है और 1 किमी फिर से चलती है। वह अपने घर से कितनी दूर है?
एक सभा में एक गाँव का मानचित्र इस तरह से रखा गया है कि दक्षिण-पूर्व दिशा, उत्तर दिशा बन जाती है, उत्तर-पूर्व दिशा पश्चिम दिशा बन जाती है और इसी प्रकार अन्य दिशाएँ बन जाती है। बताइए, दक्षिण दिशा क्या बन जाएगी?
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, प्रतीक #, &, @ और $ दर्शाए गए निम्नलिखित अर्थो के साथ प्रयोग किए गए हैं। निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर कीजिए।
नोट - दी गई दिशाएँ सटीक दिशाओं को इंगित करती हैं।
P # Q – P, Q की दक्षिण दिशा में है।
P @ Q – P, Q की उत्तर दिशा में है।
P & Q – P, Q की पूर्व दिशा में है।
P $ Q – P, Q की पश्चिम दिशा में है।
P £ Q S – P ऊर्ध्वाधर रुप से QS का मध्य-बिन्दु है।
नोट - दक्षिण पूर्व दिशा के लिए इसे P # & Q के रुप में लिखा गया है और आगे भी इसी तरह _______
जब यह दिया गया है कि कार एक बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार बायाँ मोड़ लेती है और यदि यह कार दो बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार दायाँ मोड़ लेती है।
बिन्दु S, बिन्दु B के &15 मी में है। बिन्दु J, बिन्दु S के @33 मी में है।
बिन्दु K, बिन्दु B के @25 मी में है। बिन्दु L, बिन्दु K के $20 मी में है।
बिन्दु Q, बिन्दु L के #40 मी में है। बिन्दु F, बिन्दु Q के &50 मी में है।
बिन्दु E £ D F है। बिन्दु D, बिन्दु F के @30 मी में है।
बिन्दु Q से बिन्दु D किस दिशा में है?