जिसके द्वारा कर्ता कोई काम करता है, उसे क्या कहते हैं?
जिसके द्वारा कर्ता कोई काम करता है, उसे करण कहते हैं, जैसे – मुझसे यह काम न सधेगा। यहाँ मुझसे का अर्थ है ‘मेरे द्वारा’, ‘मुझ साधनभूत के द्वारा’ या ‘मुझ-जैसे साधन के द्वारा।’ अतः ‘साधन’ को इंगित करने के कारण यहाँ ‘मुझसे’ का ‘से’ कारण का विभक्ति चिन्ह है।
अन्य विकल्प सम्बन्धित हैं-
कर्म – वाक्य में क्रिया का फल जिस शब्द पर पड़ता है, उसे कर्म कहते हैं। इसकी विभक्ति ‘को’ है।
सम्प्रदान – जिसके लिए कुछ किया जाए या जिसको कुछ दिया जाए।
अपादान – संज्ञा के जिस रुप से किसी वस्तु के अलग होने का भाव प्रकट हो।
संबंधित प्रश्न (Related)
निम्न में कर्त्ता कारक का परसर्ग कौन-सा है?
निम्न में अधिकरण कारक का परसर्ग कौन सा है?
‘वह अगले साल आएगा।’ ________________ इस वाक्य में कौन-सा कारक है?
‘तोता डाल पर बैठा है’ इस वाक्य में कौन-सा कारक है?
निम्नलिखित वाक्यों में से एक में करण कारक के विभक्ति चिह्र का प्रयोग हुआ है-